टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया अगले साल चीन संभालेगा BRICS की कमान PM मोदी और शी जिनपिंग की बैठक जारी आतंकवाद पर BRICS का दो टूक संदेश, पहलगाम आतंकी हमले की भी की निंदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2 डाक टिकट जारी किए BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेशकियन ने BRICS बाजार का किया दौरा PM मोदी ने वियतनाम के PM से की मुलाकात
राज्य

रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे पीयूष मिश्रा, गाया- आरंभ है प्रचंड...

अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा ने मुंबई से रांची पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और इस बीच उन्होंने 'आरंभ है प्रचंड...' गाना भी गाया है, उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे पीयूष मिश्रा, गाया- आरंभ है प्रचंड...
Piyush Mishra

झारखंड की राजधानी रांची में कथित प्रश्नपत्र लीक के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इस बीच आंदोलन को समर्थन देने वालों की सूची में अभिनेता और रंगकर्मी पीयूष मिश्रा का नाम भी जुड़ गया है। वह रांची पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले और उनका उत्साह बढ़ाया।

पीयूष मिश्रा ने मीडिया से की बातचीत

छात्रों के बीच पहुंचने के बाद पीयूष मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह किसी निजी या दूसरे काम के सिलसिले में रांची नहीं आए हैं, उन्होंने बताया कि उन्होंने आंदोलन कर रहे कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे थे। छात्रों की परेशानी और उनकी आंखों में दिख रहे आंसुओं ने उन्हें प्रभावित किया, जिसके बाद उन्होंने खुद रांची आकर उनसे मिलने का फैसला किया।

युवाओं के प्रति अपने लगाव का किया जिक्र

पीयूष मिश्रा ने कहा कि वह दो दिनों के लिए खाली थे और इसी दौरान छात्रों के बीच पहुंच गए, उन्होंने युवाओं के प्रति अपने लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके लिए ही अभिनय और गायन करते हैं, इसलिए इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा होना उन्हें जरूरी लगा।

आर्थिक मदद का भी दिया भरोसा

छात्रों के समर्थन में पहुंचे पीयूष मिश्रा ने केवल नैतिक समर्थन तक खुद को सीमित नहीं रखा, उन्होंने आंदोलनकारियों की जरूरतों के मुताबिक आर्थिक सहायता करने की भी बात कही। उनका कहना था कि वह अपनी क्षमता के अनुसार छात्रों के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे, उन्होंने आंदोलन के दौरान भोजन, पानी और तिरपाल जैसी जरूरी चीजों की व्यवस्था में सहयोग करने की बात भी कही। पीयूष मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनके संसाधन सीमित हैं, लेकिन जितना संभव होगा, वह मदद जरूर करेंगे, उन्होंने कहा कि अगर वह अपने दोनों बेटों के आंदोलनों का समर्थन कर सकते हैं, तो छात्रों के साथ खड़े होने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

छात्रों के बीच गाया ‘आरंभ है प्रचंड’

रांची में छात्रों के बीच पहुंचने के दौरान पीयूष मिश्रा ने अपने चर्चित गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ की प्रस्तुति भी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच गीत गाते नजर आ रहे हैं। पीयूष मिश्रा के इस अंदाज ने आंदोलन कर रहे छात्रों का उत्साह बढ़ा दिया। उनके समर्थन और गीत की प्रस्तुति के दौरान छात्रों में खासा जोश देखने को मिला।

पेपर लीक के खिलाफ जारी है आंदोलन

गौरतलब है कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले को लेकर राज्य सरकार ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी की है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- नटराज के चरणों में दबा है कौन सा रहस्य? जानिए अपस्मार से जुड़ा गहरा संदेश

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी हुआ था प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन हो चुका है। अब रांची में छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं और बारिश के बीच भी धरना जारी रखे हुए हैं। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

Written By Toshi Shah  

Rajeev Singh

Super Admin

आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो