Lucknow News: मदीना जाने वालों के लिए अब राह आसान हो गई है। जी हां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीधी विमान सेवा आज शुरू हो चुकी है। फ्लाई डील एयरलाइंस की तरफ से यह उड़ान सेवा शुरू की गई है। इस विमान की सेवा से मुख्य तौर पर जेद्दा, दम्माम और मदीना को कनेक्टिविटी में अहम मदद मिलेगी। इसके साथ ही उमराह यात्रियों को भी यह एयरलाइंस बड़ी सुविधा देने वाली है।
देखें शेड्यूल
दिन रूट
सोमवार, बुधवार, रविवार लखनऊ-जेद्दा
मंगलवार, शुक्रवार लखनऊ-दम्माम
गुरुवार, शनिवार लखनऊ-मदीना
कब और कैसे उड़ान भरेगी फ्लाइट
एयरलाइन flyadeal फ्लाई दुबई की लो-बजट एयरलाइंस में से एक है। लखनऊ से मदीना के लिए यह सीधी फ्लाइट प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। बता दें कि नवाबों के शहर से फ्लाई दुबई की लोबजट एयरलाइंस फ्लाईडील का विमान सोमवार, बुधवार और रविवार को जेद्दा के लिए उड़ान भरेगी।
इसके बाद अगला शेड्यूल मंगलवार, शुक्रवार को दम्मान के लिए बनाया गया है। गुरुवार, शनिवार को मदीना के लिए यहां से सीधी फ्लाइट सेवा दी जाएगी। आने वाले समय में लखनऊ से रियाद के लिए भी इस एयर सर्विस को शुरू करने का खाका तैयार किया जा रहा है।
400 किमी की राह होगी आसान
वर्तमान समय में मदीना जाने वाले यात्रियों को पहले जेद्दा से फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। उसके बाद वे मदीना जाते थे। दोनों शहरों के बीच दूरी सवा 400 किमी के आस-पास की है। लेकिन इस सेवा के शुरू होने पर राह आसान होना लगभग तय माना जा रहा है।
युद्ध पर भी नजर
पश्चिम एशिया में चल रहे हालिया सुरक्षा हालातों और एयरस्पेस पाबंदियों के कारण भारतीय एयरलाइंस (जैसे एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और आकाशा एयर) ने सऊदी अरब के लिए अपनी कुछ सीधी उड़ानों को 14 नवंबर 2026 तक के लिए स्थगित या सीमित किया हुआ है।
ऐसे में विदेशी और सऊदी कैरियर्स जैसे flyadeal और flynas द्वारा भारत के विभिन्न शहरों से शुरू की जा रही ये अतिरिक्त व सीधी उड़ानें उमराह जायरीनों के सफर को बेहद सुगम और सुरक्षित बनाएंगी।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st ODI: अर्शदीप-गुरनूर की घातक गेंदबाजी का कहर, 185 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड की टीम