आज की बड़ी खबरें: 4 नवंबर की सुबह देश-दुनिया में कई बड़ी खबरों के साथ हुई। दिल्ली में प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और AQI 605 तक पहुंच गया है। वहीं, अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हलचल है। पंजाब में राहुल गांधी की रैली और AAP नेताओं के ठिकानों पर ED की छापेमारी ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। उधर, असम सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की दूसरी शादी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अयोध्या दीपोत्सव से लेकर भारत-न्यूजीलैंड वनडे और अमेरिकी राजनीति तक, जानिए सुबह की 10 बड़ी सुर्खियां।
1. दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, AQI 605 तक पहुंचा, कई इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर होता जा रहा है। बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। हालात इतने चिंताजनक हो गए कि कुछ स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 605 तक पहुंच गया। प्रदूषण के इस खतरनाक स्तर ने दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह के समय जहरीली हवा और धुंध के बीच लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
2.मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती पर ₹250 का स्मारक सिक्का जारी, निर्मला सीतारमण ने किया अनावरण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महान कर्नाटक शास्त्रीय संगीतकार मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती के अवसर पर ₹250 का स्मारक सिक्का जारी किया। यह पहल भारतीय शास्त्रीय संगीत और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए की गई है। मुथुस्वामी दीक्षितार का नाम भारतीय संगीत इतिहास के उन महान कलाकारों में शामिल है, जिन्होंने अपनी रचनाओं के जरिए कर्नाटक संगीत को नई पहचान दी।
3. पंजाब में आज राहुल गांधी की रैली, भवानीगढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 4 नवंबर को पंजाब के संगरूर जिले के भवानीगढ़ (फगुवाल) में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में तैयारियां चल रही हैं। जनसभा के दौरान राहुल गांधी जनता से संवाद करेंगे और विभिन्न राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस रैली में शामिल होंगे।
4.अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का शिकंजा, 510 करोड़ की संपत्ति जब्त, दो विमान भी शामिल
उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके रिलायंस ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 510 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। इस कार्रवाई में दो विमान भी शामिल हैं। बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में ED ने यह कदम उठाया है। एजेंसी की इस कार्रवाई के बाद अनिल अंबानी ग्रुप एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
5. पंजाब में AAP को बड़ा झटका! महिला विंग की अध्यक्ष और MLA के घर ED की रेड
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की है। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा पंजाब में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रमुख भी हैं। अमनदीप अरोड़ा कांग्रेस के पूर्व मंत्री और होशियारपुर से पूर्व विधायक सुंदर शाम अरोड़ा की पत्नी है। अरोड़ा भ्रष्टाचार के एक मामले में 5 महीने जेल में भी रह चुके हैं। इससे पहले आयकर विभाग और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो भी उनके ठिकानों पर कार्रवाई कर चुके हैं। ईडी की रेड पिछले 42 घंटे से चल रही है।
6. न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला वनडे: अर्शदीप सिंह का कहर, न्यूजीलैंड को लगा 8वां झटका
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. बारिश के कारण टॉस समय पर नहीं हुआ, जो भारतीय समयनुसार सुबह 7 बजे होना था. ये करीब 20 मिनट की देरी से हुआ। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 32वें ओवर की पहली गेंद, अर्शदीप सिंह की गेंद पर काइल जैमीसन विराट कोहली के हाथों कैच आउट। 131 के स्कोर पर गिरा न्यूजीलैंड का आठवां विकेट। ये अर्शदीप सिंह का इस मैच में तीसरा विकेट है।
7. तेलंगाना में नकली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 6.78 करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त
तेलंगाना में पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी बनाने और चलाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.78 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
रामनगरी अयोध्या में सात नवंबर को आयोजित होने वाला दीपोत्सव इस बार कई मायनों में खास होने जा रहा है। दीपोत्सव में त्रेतायुगीन परंपरा की भव्य झलक देखने को मिलेगी। इस बार उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन महर्षि वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए भगवान श्रीराम और माता सीता का राजतिलक करेंगे। इसके बाद वह प्रभु श्रीराम की आरती भी उतारेंगे। अब तक राजतिलक की यह परंपरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निभाते रहे हैं, लेकिन इस बार उपराष्ट्रपति को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
असम सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को लेकर दो अहम फैसले किए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। यानी अब सरकारी कर्मचारी एक से अधिक शादी नहीं कर सकेंगे। वहीं, पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियों में आवेदन करने के लिए बड़ी राहत देते हुए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष कर दी गई है।
10. क्या खतरे में है ट्रंप की कुर्सी? मिडटर्म चुनाव में हार के बाद बोले- मैं बैलेट पर नहीं था
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के बाद अब काउटिंग जारी है। लगातार हो रही गिनती के बीच कुछ उम्मीदवारों की हार-जीत के नतीजे भी आने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी टक टकी लगाए चुनावी नतीजे बेहर बारिकी से देख रहे थे। लेकिन करारी शिख्सत खाए डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की है, क्योंकि रिपब्लिकन ब्लू सुनामी का सामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आज सुबह की बड़ी खबरें: 3 नवंबर की बड़ी सुर्खियां, देश-दुनिया में क्या-क्या हुआ?