वॉशिंगटन: अमेरिका की राजनीति में चुनावी नतीजों के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर 'VETO' लिखा हुआ कैप पहने अपनी तस्वीर पोस्ट की। हालांकि, ट्रंप ने कहा कि वह चुनावी नतीजों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। चुनाव परिणामों के बाद अमेरिकी राजनीति में सत्ता के समीकरण बदलने और व्हाइट हाउस तथा कांग्रेस के बीच नए राजनीतिक हालात बनने की चर्चा तेज हो गई है।

ट्रंप ने 'VETO' लिखा हुआ रेड मैगा कैप पहने अपनी तस्वीर पोस्ट की

दरअसल, डेमोक्रेट्स ने प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक अलोकप्रियता का फायदा उठाकर एक बड़ी जीत हासिल की। ट्रंप और उनके प्रेसिडेंसी के आखिरी दो सालों में उनके प्रशासन को रोकने के लिए काफी ताकत हासिल की। वहीं ​​हार को मानते हुए ट्रंप ने वीटो वाली रेड मैगा कैप की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपना विरोध जारी रखा। जिससे पता चलता है कि वह कांग्रेस में डेमोक्रेट्स से मुकाबला करने की कोशिश करेंगे।

US मिड टर्म्स के नतीजों को मानकर डेमोक्रेट्स के साथ काम करने को तैयार

नतीजों पर सोचते हुए प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप कहा कि, "मैं इन उम्मीदवारों के जीतने और हारने के कारणों पर एक राजनितिक पंडित बनने जा रहा हूं, अच्छा और बुरा दोनों!" ट्रंप ने कहा कि वह US मिड टर्म्स के नतीजों को मानेंगे और डेमोक्रेट्स के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि  "मैं उन नतीजों को मानने को पूरी तरह तैयार हूं...हम डेमोक्रेट्स के साथ काम करेंगे, और आप जानते हैं, हम उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। हम शायद कुछ न कुछ हल निकाल लेंगे।"  ट्रंप ने  ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए, दावा किया कि वह बैलेट पर नहीं थे और अगर वह होते तो रेड्स भारी अंतर से जीत जाते।