Donald Trump: क्या इजरायल का साथ देना डोनाल्ड ट्रंप को नुकसान पहुंचा गया। मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को मिली करारी करारी हार के बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है। राष्ट्रपति के इस हार के बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या अब दुनिया का समीकरण बदलने वाला है?
और क्या अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा। इस हार के बाद भारत को क्या इससे फायदा पहुंचेगा। आज इस लेख के माध्यम से बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
मिडटर्म चुनाव में Donald Trump को मिली करारी हार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को हार मिली है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 31 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 19 और रिपब्लिकन पार्टी ने 12 सीटें जीती हैं। बाकी 4 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। यानि साफ तौर पर देखा जाए तो मिडटर्म चुनाव में ट्रंप का बुरा हाल हो गया है।
H-1B वीजा और भारतीय पेशेवरों को फायदा?
मालूम हो कि बीते दो सालों से भारतीयों को H-1B वीजा का मुद्दा सबसे अहम रहा है। अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स काम करते हैं। H-1B वीजा भारतीय टेक्नोलॉजी कर्मचारियों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
ट्रंप प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन नीतियों और वीजा प्रतिबंधों को लेकर भारतीय पेशेवरों में चिंता रही है। माना जा रहा है कि डेमोक्रेट्स के कांग्रेस में मजबूत होने से वीजा नियमों, इमिग्रेशन नीतियों और विदेशी पेशेवरों के अधिकारों पर ज्यादा चर्चा हो सकती है।
टैरिफ को लेकर मिल सकता है फायदा
मालूम हो कि Donald Trump भारत टैरिफ को लेकर कई बार धमकी दे चुके है। मालूम हो कि टैरिफ को लेकर खुद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार दिया था। इसके बाद भी ट्रंप लगातार ही टैरिफ की धमकी देते रहे है।
चूंकि अब संसद में उनकी पार्टी हार चुकी है तो किसी भी कानून को पास कराने में उन्हें विपक्षी पार्टियों की मदद चाहिए होगा। हालांकि यह महज एक अनुमान है आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि क्या ट्रंप की हार भारत के लिए फायदेमंद हो सकती है या नहीं।
यहां भी पढ़े - क्या खतरे में है ट्रंप की कुर्सी? मिडटर्म चुनाव में हार के बाद बोले- मैं बैलेट पर नहीं था