नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष एवं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के लिए 'चिरकुट' शब्द का इस्तेमाल किया है। उनके इस बयान से राजनीतिक माहौल में बयानबाजी तेज होने की संभावना है। यह विवाद प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच सार्वजनिक बहस की चुनौती को लेकर सामने आया है।
PM की खुली बहस की चुनौती पर BJP का करारा जवाब
दरअसल, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी थी। उसी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह राहुल गांधी को "चिरकुट" कहकर संबोधित किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल किया कि क्या वह भारत के लोगों को मूर्ख समझते हैं। प्रधानमंत्री के साथ आमने-सामने बहस की राहुल गांधी की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनौती स्वीकार करनी चाहिए और संसद में चर्चा करनी चाहिए।
राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने कहा- 'चिरकुट'
राहुल गांधी की नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देने वाली मांग पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, "वह किसे मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं? क्या वह भारत के लोगों को मूर्ख समझते हैं? भारत की बुद्धिमत्ता पूरी दुनिया में जानी जाती है। वह 'चिरकुट' हैं और 'चिरकुट' की तरह बात करते हैं।" राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, "आप खुद अपने चिरकुट हैं, इसलिए आप पूरे देश को चिरकुट समझते हैं। इसलिए चिरकुट वाली बात मत कीजिए। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि 'संसद' विपक्ष के नेता के लिए सवाल उठाने और प्रधानमंत्री के साथ बहस करने का सही मंच है। प्रधानमंत्री पार्लियामेंट में बैठते हैं। इसलिए वहीं बहस करें।