LPG Cylinder Subsidy Scheme: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। गोवा सरकार पात्र लाभार्थियों को हर साल तीन LPG सिलेंडर खरीदने के लिए ₹3,000 की आर्थिक सहायता देने जा रही है। यह रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यानी सरकार घर तक मुफ्त सिलेंडर पहुंचाने के बजाय उसकी खरीद के लिए सीधे आर्थिक मदद देगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को आवेदन करना होगा और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन फॉर्म 5 सितंबर 2026 से पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में उपलब्ध कराए जाने हैं।सरकार के मुताबिक, पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹3,000 की राशि 9 सितंबर से जमा होना शुरू हो जाएगी। योजना के तहत मिलने वाली यह रकम साल में तीन LPG सिलेंडर की लागत को कवर करने में मदद करेगी।
किसे मिलेगा ₹3,000 का फायदा?
गोवा के पात्र निवासी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ लाभार्थी को कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे। जिनमेंआधार कार्ड की कॉपी,बैंक पासबुक की कॉपी व वोटर आईडी की कॉपी शामिल है।दस्तावेजों की जांच और पात्रता पूरी होने के बाद योजना की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
घर पर नहीं आएगा मुफ्त सिलेंडर
इस योजना को समझने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सरकार लाभार्थियों को सीधे तीन LPG सिलेंडर मुफ्त में डिलीवर नहीं करेगी। इसके बजाय पात्र लोगों के बैंक खाते में ₹3,000 की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी।इस रकम का इस्तेमाल लाभार्थी LPG सिलेंडर खरीदने के लिए कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि इससे हर साल तीन सिलेंडर की लागत को कवर करने में मदद मिलेगी।
2022 के चुनावी वादे से जुड़ी है योजना
गोवा सरकार की यह योजना 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे से जुड़ी है। उस समय राज्य की बीजेपी सरकार ने लोगों को हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।अब इसी वादे को सीधे आर्थिक सहायता के रूप में लागू किया जा रहा है, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को ₹3,000 सालाना दिए जाएंगे।
तमिलनाडु में भी LPG को लेकर बड़ा ऐलान
LPG सहायता को लेकर तमिलनाडु में भी हाल में घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पात्र परिवारों को शुरुआती चरण में तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। यह घोषणा विधानसभा चुनाव से पहले किए गए 'अन्नपूर्णी सुपर सिक्स' वादे के तहत की गई है।इस योजना के तहत आगे चलकर हर पात्र परिवार को सालाना छह LPG सिलेंडर देने का वादा किया गया था। शुरुआती चरण में तीन सिलेंडर देने की घोषणा की गई है।
किसे मिलेगा तमिलनाडु की योजना का फायदा?
बताया गया है कि करीब ₹2.5 लाख तक की सालाना आय वाले परिवारों के अलावा आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार, छोटे और मध्यम किसान, दिव्यांग और गरीब परिवार इस योजना के दायरे में आ सकते हैं।योजना से करीब 1.30 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने की बात कही गई है। सरकार के मुताबिक, योजना को पोंगल 2027 के आसपास शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए हर साल करीब ₹4,000 करोड़ का बजट आवंटित किया जाएगा।