गुजरात: गुजरात के कच्छ जिले में भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया।इस दौरान कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके दो टुकड़े हो गए। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
भीषड़ सड़क हादसे में कार के हुए दो टुकड़े
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 10 बजे कच्छ के वेकरिया रण क्षेत्र के पास हुई। कार में सवार लोग खावड़ा से भुज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दो टुकड़े हो गए और कार बुरी तरह पिचक गई। इस हादसे में एक आर्मी परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक पुलिस जांच में आशंका जताई गई है कि कार चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
3 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष समेत सात लोगों की हुई मौत
इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाले में सात लोगों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में सेना के गढ़वाल रेजिमेंट के एक जवान और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। पश्चिम कच्छ के एसपी विकास सुंडा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।