Delhi News: दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक नाबालिग भी शामिल है। उन्हें नरेला में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में गिरफ़्तार किया है।

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की

दिल्ली में पांच दिन पहले सुबह करीब 7 बजे अज्ञात हमलावरों ने जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद को गोली मारी थी, गोली लगते ही प्रॉपर्टी डीलर की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की। जिसमें गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के बदमाशों का नाम पाया गया।

पुरानी रंजिश में की थी हत्या

पुलिस हत्या से जुड़े मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। जिसमें पुलिस को यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या प्रमोद को पहले कोई धमकी मिली थी और क्या यह हत्या पुरानी दुश्मनी या आपसी रंजिश का नतीजा थी।

DCP ने दी जानकारी

रोहिणी के DCP शशांक जायसवाल ने कहा, "हमें जानकारी मिली थी कि दो लोग, जिन पर 50,000 रुपये का इनाम था और जो वॉन्टेड अपराधी थे, किसी अपराध को अंजाम देने के लिए इस इलाके से गुज़र रहे थे।

11 से 12 राउंड हुई फायरिंग

बदमाशों के आने की सूचना पर गिरफ्तार करने के लिए हमने जाल बिछाया। उन्हें आता देख रूकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। बदमाशों ने 11 से 12 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने 6 राउंड फायरिंग की।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने तीनों लोगों को पकड़ लिया। उनमें से एक नाबालिग है, जबकि दो अन्य दीपक और नितिक हैं। पुलिस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

 

यह भी पढ़ें: 9 सितंबर 2026 कृष्ण त्रयोदशी: आश्लेषा नक्षत्र इन राशियों की बदलेगा किस्मत, जानें शुभ-अशुभ परिणाम