Delhi building collapse : देश की राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक 4 मंजिला इमारत अचानक भर भराकर ढह गई। इमारत में मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस और सुरक्षा टीम ने मौके से 4 शवों को निकाला है। फिलहाल राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है।

8 अन्य लोगों का किया रेस्क्यू

featured-img

गुरुवार की सुबह न्यू सीमापुरी इलाके के ईदगाह मछली मंडी के पास ढह गई चार मंजिला आवासीय इमारत अचानक से गिर गई। इमारत में मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस और राहत बचाव दल ने घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरु किया। मौके से मलबे में दबे 4 शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक तीन लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल 8 अन्य घायल लोगों का रेस्क्यू कर ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है।

DM ने दी जानकारी

नॉर्थ ईस्ट के DM अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 3:15 बजे कोने पर बनी 4 मंजिला इमारत गिर गई। 22 से 25 गज में यह इमारत बनी थी। बगल की इमारत को गिराने का काम चल रहा था, इसलिए हो सकता है मशीनरी के प्रयोग से हुए कंपन की वजह से इस इमारत पर असर पड़ा और यह गिर गई। उस समय इमारत के अंदर करीब सात या आठ लोग थे। अभी बचाव कार्य चल रहा है।

हमने NDRF, DDMA और MCD के साथ-साथ दूसरी एजेंसियों की मशीनरी और कर्मचारियों को तैनात किया है। अब तक हमने आठ घायलों को बचाया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। एक महिला को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। अभी भी दो-तीन लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव अभियान शुरू किया।

इसके बाद में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.एफ.) की एक टीम भी बचाव कार्य में शामिल हो गई। हादसे में पास की एक इमारत की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि पास की एक मस्जिद की चारदीवारी इसके प्रभाव से गिर गई।भारी मलबे को हटाने के लिए खुदाई मशीनों को लगाया गया। एनडीआरएफ, एमसीडी, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस और डीडीएमए की संयुक्त टीमों ने घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान लगातार जारी किए हुए है। इमारत में रहने वाला परिवार उसी क्षेत्र में कबाड़ बीनने का काम करता था।

यह भी पढ़ें: 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल: किन राशियों के लिए खुलेंगे धन के द्वार, जानिए राहुकाल में किसे रहना है सावधान?