आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Pawan Kalyan ने अपनी तीसरी पत्नी Anna Lezhneva से 13 साल के वैवाहिक जीवन को ख़त्म करने के फैसले से अपने फैंस को चौका दिया है। रशियन लड़की Anna Lezhneva से पवन कल्याण की प्रेम कहानी 2011 में शुरू हुई थी, दो साल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2013 में शादी की थी। उनके 2 बच्चे हैं।
इससे पहले पवन कल्याण 2 शादियां कर चुके थे। पहली शादी 1997 में Nandini के साथ, 2008 में तलाक़. दूसरी शादी 2009 में Renu Desai के साथ की, 2012 में तलाक़ हुआ। नंदिनी और रेनू देसाई ने पवन कल्याण पर शादी के बाद चीट करने का आरोप लगाया था। फ़िर बाद में दोनों ने मजबूर होकर तलाक़ ले कर लिया। पवन कल्याण आगे फ़िर किसी से शादी करते हैं यह अभी साफ़ नहीं है!
अच्छे दोस्त बने रहेंगे
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला अलग होने जा रहे हैं। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया है। बयान में दोनों ने कहा कि भले ही उनका वैवाहिक रिश्ता खत्म हो रहा है, लेकिन वे अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता बने रहेंगे। बच्चों की खुशी और उनका कल्याण उनकी साझा प्राथमिकता होगी। साथ ही, उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से इस निजी फैसले के दौरान उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।
तीन मार की शूटिंग में हुई थी मुलाकात
पवन कल्याण और ऐना की शादी साल 2013 में हुई थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘तीन मार’ के दौरान हुई थी। रूस की रहने वाली ऐना इस फिल्म में छोटा सा सपोर्टिंग रोल अदा कर रही थीं. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी करने का फैसला किया. शादी के बाद अन्ना ने परिवार और बच्चों को प्राथमिकता दी।
अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित रहेंगे
पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने अपनी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा साथ बिताने के बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया। जिसमें उन्होंने लिखा कि अपनी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फ़ैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, हम अच्छे दोस्त बने हुए हैं और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता हैं। उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी।
अपने फैंस से की रिक्वेस्ट
अपने शुभचिंतकों से बात करते हुए, कपल ने लोगों से इस पर्सनल बदलाव के दौरान उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी रिक्वेस्ट की और उन सभी का शुक्रिया अदा किया जो उनके साथ खड़े रहे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पर्सनल बदलाव के दौरान, हम चाहते हैं कि आप हमारी समझ, दया और हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। हम उन सभी का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं जो इस पूरे सफ़र में हमारे साथ खड़े रहे।
कैसा रहा सफर
एक्टर चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू के छोटे भाई पवन कल्याण ने 1996 में फिल्म अक्कड़ा अम्माई इक्काडा अब्बाई से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इससे पहले उनकी शादी नंदिनी और एक्टर-मॉडल रेणु देसाई से हुई थी। पवन ने 1997 में नंदिनी से शादी की, लेकिन जल्द ही उनकी शादी टूट गई। बाद में उन्होंने 2009 में रेनू देसाई से शादी की और 2012 में वे अलग हो गए। इस पूर्व जोड़े के दो बच्चे हैं, अकीरा नंदन और आध्या। साल 2013 में पवन ने एना से शादी की, जो मूल रूप से रूस की हैं। उनके दो बच्चे हैं, पोलेना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच।
यह भी पढ़ें; Weather Alert: 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं