Mandakini River Flood : उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर बसा चित्रकूट जिला इस समय बाढ़ के भयंकर परिणाम देखने को मिले है। मंदाकिनी नदी में आए उफान ने जहां रामघाट को जलमग्न कर दिया तो वहीं यातायात के साथ-साथ अन्य सुविधाओं पर भी ब्रेक लगा दिया। इस आफत के बाद लोगों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ा है। क्योंकि उफान पर आई मंदाकिनी ने अपना रौद्र रूप धारण कर आस-पास की दुकानों व घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस आपका में भारी बारिश लोगों के सिर पर आफत से कम साबित नहीं हो रही है। इसके साथ एक बार फिर मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में डर का माहौल बन चुका है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए NDRF, SDRF के साथ-साथ पुलिस व प्रशासन भी लोगों को सतर्क कर रहा है। नदी वाले क्षेत्र में लोगों को जाने से रोका जा रहा है। मंदाकिनी इस समय अपने तेज के साथ 2 मीटर ऊपर बह रही है। रामघाट की तकरीबन 300 दुकानें जलमग्न होकर अपना अस्तित्व खो चुकी हैं।

मंदाकिनी का रौद्र रूप फिर दिखा

चित्रकूट में हुई तेज बारिश के कारण मंदाकिनी का जलस्तर एक बार फिर से लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सुबह लगभग 8:30 बजे मंदाकिनी का जलस्तर 132 मीटर के आस-पास दर्ज किया गया था। 127 मीटर पर नदी हाई लेवल पर आ जाएगी। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर बनी हुई हैं। मंदाकिनी का रौद्र रूप सबसे ज्यादा रामघाट और उसे आस-पास वाले इलाके में देखने को मिला है। नदी का पानी घाट को पार कर अब सड़कों व घरों में पहुंच रहा है। दुकाने जलमग्न हो चुकी हैं, उनके अंदर रखा लाखों का सामान पानी में डूबने के कारण खराब हो चुका है। पूजा के सामान के साथ-साथ कपड़े, बर्तन सब कुछ पानी में बह गए। होटल-ढाबे 1 मंजिल तक पानी में डूब गए हैं। वहां मौजूद व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम ने दी जानकारी

नदी के आस-पास रहने वाले लोग भी मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर को लेकर डरे हुए हैं। प्रशासन बार-बार अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहा है। सदर एसडीएम अजय कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात हुई भारी बारिश के कारण मंदाकिनी में फिर से पानी बढ़ गया है। प्रशासन लगातार लोगों की सुरक्षा में लगा हुआ है। एनडीआरएफ के साथ-साथ एसडीआरएफ भी नदी के पास लगातार अपनी नजरें बनाए हुए है। दुकानदारों को पहले से ही अलर्ट किया गया है। प्रशासनिक टीमें हर हालात पर अपनी नजर बना रखी है।

सीएम के निर्देश पर लोगों की हो रही है मदद

प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वह नदी वाले इलाके में जाने से बचें। भारी बारिश का अलर्ट अभी भी बना हुआ है। विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। चित्रकूट में बाढ़ की चुनौती के बीच CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री, भोजन और जरूरी मदद लोगों तक समय पर पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। आपदा की कठिन घड़ी में सरकार का संवेदनशील रवैया और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी जरूरतमंद अकेला न रहे। सभी को समय भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

 

ये भी पढ़ें: 5 महीने भी नहीं टिकी रैपर बादशाह की दूसरी शादी: ईशा रिखी से तलाक का Social Media पर किया ऐलान