Rapper Badshah News : मशहूर रैपर बादशाह द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने सुर्खियों का बाजार गरम कर दिया है। मार्च 2026 में सिंगर व रैपर बादशाह की गुपचुप शादी की तस्वीरों ने उनके फैंस को साइलेंट खुशखबरी दी थी। अपनी शादी की चर्चाओं को लेकर रैपर बादशाह ने चुप्पी साध ली थी। पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ वायरल तस्वीरों को देख कई तरह की बाते सामने उठी। जिसके बाद शादी के 3 महीने बाद दोनों के रिश्ते में तनाव देखने को मिला। इस तनाव का खुलासा ईशा रिखी द्वारा की गई जुलाई में एक पोस्ट ने कर दिया था। दोनों के तलाक की सुगबुगाहट भी तेज हो गई थी। ऐसे में अब बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ईशा रिखी से अपने तलाक की घोषणा कर दी है। शादी के केवल 5 माह के अंदर ही बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता खत्म हो गया।
बादशाह ने किया तलाक का ऐलान
बादशाह और ईशा रिखी ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। बादशाह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग करने का फैसला ले लिया है। दरअसल पूर्व में बादशाह की तरफ से अपनी की गई शादी को लेकर किसी तरह कि तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी। न ही अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह का खुलासा किया गया। अभी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने तलाक का ऐलान कर फैंस को भी चौंका दिया है।
बादशाह-ईशा रिखी का पोस्ट
बादशाह ने अपने जॉइंट पोस्ट में लिखा- 'मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है, बादशाह ने कहा कि हम दोनों ने अपनी-अपनी राह अलग कर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। यह फैसला हम दोनों ने आपसी रजामंदी से लिया और हम सभी फैंस से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। तलाक को लेकर यह हमारा इकलौता बयान है। हम ईमानदारी से निवेदन करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं।
बादशाह ने रिश्ते को रखा प्राइवेट
शादी के बाद से लेकर अभी तक बादशाह ने ईशा रिखी से अपनी दूसरी शादी को प्राइवेट रखा था। बादशाह और ईशा ने अपनी शादी को लेकर कभी सामाजिक तौर पर बात नहीं की न ही आधिकारिक तौर पर शादी का ऐलान किया था। हालांकि, ईशा की मां ने ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया था, जिसके कुछ समय बाद ईशा ने भी अपनी और बादशाह की तस्वीरों को शेयर किया। बीते कुछ दिनों में ईशा द्वारा जो पोस्ट की थी उन्हें देखने के बाद भी यही कहा जा रहा था कि दोनों के बीच अभी कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ईशा ने जुलाई और अगस्त में कई इमोशनल पोस्ट भी किए थे, जिसके बाद से ही बादशाह के साथ उनके तलाक की सुगबुगाहट तेज हो गई थी, जो आखिरकार अब सच हो गई।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु, जानिए कैसे करें आवेदन?