Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोतवाली क्षेत्र के मसानगंज इलाके में 2 गुटों के बीच झड़प के बाद पत्थरबाज़ी की घटना हो गई। इसमें दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटे आ गई। मौके पर भीड़ को काबू कर रहे पुलिस टीम में मौजूद एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुए है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस टीम के साथ-साथ अतिरिक्त फोर्स भी मौके पर तैनात है।

सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

सोशल मीडिया आपत्तिजनक कमेंट को लेकर विवाद शुरु हुआ। एक धर्म विशेष से जुड़े कुछ युवकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर गौवंश को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद हिंदू संगठनों के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। मसानगंज क्षेत्र से हिंदू संगठन के 4 युवक जा रहे थे। इसी दौरान अन्य धर्म से जुड़े कुछ लोगों ने चारों युवकों को रोका। सोहेल खान समेत कुछ युवकों ने अक्षत सिंह और उसके साथी से मारपीट की। घटना के बाद युवकों से मारपीट की सूचना हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को मिली। हिंदू संगठन के लोग बड़ी संख्या में मसानगंज क्षेत्र में पहुंचे जहां 2 पक्षों में विवाद और पथराव शुरू हो गया।

मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी

घटना के बाद युवकों ने इसकी जानकारी हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को दी। मारपीट की जानकारी फैलने के बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मसानगंज क्षेत्र में पहुंच गए। इसके दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

एसपी बोले दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

SP बिलासपुर रजनीश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, हम बवाल की स्थिति को कंट्रोल कर रहे हैं। इसमें पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमने सभी जगह पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। पत्थरबाजी की घटना में कुछ लोगों को गंभीर चोटे भी आई हैं,लेकिन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। स्थिति पहले से बेहतर है। मामले की जांच चल रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले में कलेक्टर का बयान आया सामने

वहीं मामले बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह एक व्यक्तिगत मामला था। जिसके बाद मामूली झगड़ा 2 पक्षों के बीच बड़े विवाद में तबदील हो गया। अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस फोर्स पेट्रोलिंग कर रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कानून व्यवस्था खराब करने वालों को नहीं छोड़ेगी पुलिस

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी है। इसमें पत्थरबाजी करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कानून व्यवस्था खराब करने वालों को नहीं छोड़ेगी। फिलहाल मौके पर किसी तरह का तनाव फिर से न हो उसे देखते हुए पुलिस टीम तैनात की गई है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: मनचलों की अब खैर नहीं : छेड़छाड़ करने वालों पर नकेल कसेंगी 'पुलिस दीदी'