Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के बिमोच में सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 दर्ज की गई। फिलहाल इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। EQ of M: 2.9 रहा। सुबह 05:45:15 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। 27.540 N, और 92.817 E पर इसका केंद्र पाया गया।

किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं

पीछले कुछ दिनों की बात की जाए तो गुरुवार की सुबह भी भूकंप के इटानगर में सुबह इसकी 3:40 से 7:17 के बीच भूकंप से पांच बार धरती हिल चुकी है। जिसकी तीव्रता 5.1 दर्ज की गई थी। वहीं मंगलवार यानी आज एक बार फिर बिमोच जिले में सुबह 5:45 बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। ऐसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। भारतीय भूकंप विज्ञान विभाग के आंकड़ों की माने तो इसकी तीव्रता ज्यादा न होने के कारण नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय स्तर पर स्थिति साफ दिखाई दे रही है। दरअसल भूकंप की हल्की तीव्रता के बावजूद इलाके में कुछ देर के लिए लोगों में हलचल देखने को मिली। लेकिन सबस ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि अरुणाचल प्रदेश में 5 बार धरती कांप चुकी है। कभी कम तीव्रता वाला भूकंप तो कभी तेज भूकंप के झटके लोगों को परेशान कर रहे हैं। जो भारतीय भूकंप विज्ञान विभाग के लिए भी एक बड़ी चिंता का विषय है।

 

Image

 

यह भी पढ़ें: 8 सितंबर 2026: पुष्य नक्षत्र में आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव? जानें शुभ-अशुभ संकेत