टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
PM मोदी और शी जिनपिंग की बैठक जारी आतंकवाद पर BRICS का दो टूक संदेश, पहलगाम आतंकी हमले की भी की निंदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2 डाक टिकट जारी किए BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेशकियन ने BRICS बाजार का किया दौरा PM मोदी ने वियतनाम के PM से की मुलाकात हरियाणा में 36 दिन बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकें में रक्षा और व्यापार पर जोर ईरानी राष्ट्रपति ने प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
राज्य

पीएम मोदी से मिले NCP-SP के सभी 8 सांसद, शरद पवार भी रहें मौजूद; मुलाकात पर सियासी हलचल तेज

शरद पवार भले ही विपक्षी खेमे में रहे हों, लेकिन वो समय - समय पर पीएम मोदी से मुलाकात करते रहे हैं। इस बीच उनकी पार्टी के सभी आठ सांसदों ने पीएम मोदी से मुलाकात की है।

पीएम मोदी से मिले NCP-SP के सभी 8 सांसद, शरद पवार भी रहें मौजूद; मुलाकात पर सियासी हलचल तेज
PM Modi Meet Sharad Pawar Party

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के सभी आठ सांसदों ने सोमवार, 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि सांसदों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों से जुड़े अहम मुद्दे प्रधानमंत्री के सामने रखे। बता दें कि बैठक में महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बाढ़ से पैदा हुई परिस्थितियों के साथ-साथ किसानों से जुड़े सवाल, फसलों के उचित दाम और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। सांसदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। प्रधानमंत्री की ओर से उनकी बातों को ध्यान से सुना गया और समस्याओं पर उचित स्तर पर विचार करने का आश्वासन दिया गया।

PM मोदी से NCP-SP सांसदों की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई है, जब संसद में विपक्ष के विरोध के चलते कामकाज प्रभावित है। विपक्ष की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लाठीचार्ज के मुद्दे पर जवाब की मांग की जा रही है। इसके अलावा राम मंदिर चोरी मुद्दा भी विपक्ष लगातार उठा रहा है। ऐसे राजनीतिक माहौल में NCP-SP सांसदों की प्रधानमंत्री से मुलाकात ने महाराष्ट्र के विपक्षी खेमे में चर्चा बढ़ा दी है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट की ओर से इस बैठक को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। हालांकि, विपक्षी दलों की बैठक में सोमवार को सुप्रिया सुले की मौजूदगी भी दर्ज हुई। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा कि NCP-SP के सांसदों का प्रधानमंत्री से मिलना कोई असामान्य बात नहीं है। उन्होंने शरद पवार के NDA में जाने की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि उनकी जानकारी और समझ के मुताबिक पवार ऐसा कदम नहीं उठाएंगे।

कांग्रेस ने रखी महिला आरक्षण और परिसीमन पर राय

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि NCP-SP सांसदों को प्रधानमंत्री के सामने महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन को एक-दूसरे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। सावंत ने परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव का विरोध करने और INDIA ब्लॉक की एकजुटता का संदेश प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की बात भी कही। इससे पहले सुप्रिया सुले ने संसद की मौजूदा स्थिति को लेकर कहा था कि सदन की कार्यवाही सामान्य तरीके से नहीं चल पा रही है। ऐसे में सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े कई जरूरी मुद्दे संसद में नहीं उठा पा रहे हैं। इसी वजह से महाराष्ट्र के आठ सांसदों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांगा था। सुले के मुताबिक, सांसदों की कोशिश थी कि वे अपने क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल सीधे प्रधानमंत्री के सामने रखें और उनके समाधान की दिशा में चर्चा करें।

 

 

ये भी पढ़ें- अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या... जर्मनी में गिरफ्तारी, भारत भाग रहे 20 वर्षीय भारतीय छात्र को पुलिस ने दबोचा

 

Written By Toshi Shah  

 

Rajeev Singh

Super Admin

आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो