Aaryavir Sehwag: भारतीय टीम पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग इस समय अंडर-19 एशिया कप 2026 में धूम धड़ाका कर रहे हैं। अल अमरत में खेले जा रहे यूएई अंडर-19 बनाम इंडिया अंडर-19 के बीच एशिया कप 2026 के 11वें मैच में आर्यवीर सहवाग ने 168 गेंदों पर 160 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। आर्यवीर की इस जबरदस्त इनिंग में 17 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस मुकाबले में आर्यवीर ओपनिंग करने आए और संयुक्त अरब अमीरात अंडर-19 के गेंदबाजों को रिमांड पर लेना शुरू कर दिया।
131 बॉल में ठोकी सेंचुरी
शानदार फॉर्म में चल रहे आर्यवीर सहवाग ने यूएई अंडर-19 के खिलाफ 131 गेंदों में अपना सेंचुरी पूरी की। शुरुआत में यह युवा ओपनर गेंद को समझदारी से छोड़ी और पिच पर सेट होने में अपना पूरा समय लिया। एक बार आखें जमने के बाद आर्यवीर ने अपने तरकश से बेहतरीन शॉट्स निकाले।
Leading the charge at the top of the order 👊 An impressive 𝗛𝗨𝗡𝗗𝗥𝗘𝗗 by Aaryavir Sehwag 💯 Updates ▶️ https://t.co/M0EJVCkM56 #MensU19AsiaCup https://t.co/lntDRlo5F2
— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
आर्यवीर की शतकीय पारी की खास बात ये रही कि उन्होंने बाउंड्री लगाने के साथ-साथ सिंगल-डबल को भी उतना ही महत्व दिया और 131 बॉल में 100 रन पूरे किए। इस टूर्नामेंट में यह आर्यवीर का दूसरा फिफ्टी प्लस स्कोर था।
वीके विनीत के साथ संभाली पारी
प्रतियोगिता के 11वें मैच में संयुक्त अरब अमीरात अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग पारी की शुरुआत करने आए। दोनों ने पहले विकेट 13.5 ओवर में 62 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन कप्तान रायचंदानी 32 बॉल में 17 रन बनाकर नूरुल्लाह अयोबी का शिकार बने।
Quick hands, clean timing and impeccable placement, all on display from Aaryavir Sehwag! 🔥 Watch #INDvUAE in the DP World Men's U19 Asia Cup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV https://t.co/9pAHkCDXAh
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 10, 2026
इसके बाद दूसरे विकेट के लिए छोटे सहवाग और वीके विनीत ने 190 रन की लाजवाब साझेदारी की और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
160 पर आउट हुए आर्यवीर
आर्यवीर सहवाग जिस समय आउट हुए, तब भारत का स्कोर 44.2 ओवर में 255 रन हो चुका था। सहवाग ने पहले कप्तान के साथ 62 रन जोड़े और फिर वीके के साथ दूसरे विकेट के लिए 190 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस पार्टनशिप की खास बात ये रही कि आर्यवीर जहां सेट होने के बाद आक्रामक बैटिंग की दो वीके ने उनका बखूबी साथ निभाया। हालांकि, आर्यवीर की पारी 168 गेंदों में 160 रन पर समाप्त हो गई। उनको नसीम खान ने अपना शिकार बनाया, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने अपना काम पूरा कर दिया था।
ये भी पढ़ें- जो रूट कप्तान, जैकब बेथेल की वापसी, टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वाड घोषित