MCA Announced SMAT Squad: मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए मुंबई क्रिकेट टीम का स्क्वाड घोषित कर दिया है। चयनकर्ताओं ने भारत को टी20आई विश्व कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी है।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार (9 नवंबर) को यह घोषणा की। सूर्यकुमार ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेला था। इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप में मुंबई की कप्तानी करने के बावजूद खराब फॉर्म के कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया था।

ये मेरे लिए गर्व की बात- सूर्यकुमार यादव

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई की कप्तानी मिलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि यह उनके लिए गर्व की बात है। सूर्या ने कहा,

"मुंबई को रिप्रेजेंट करना हमेशा बहुत गर्व की बात होती है। हमारे पास अनुभवी खिलाड़ियों और रोमांचक युवा टैलेंट का अच्छा मिक्स है, और मुझे विश्वास है कि टीम एक साथ आएगी, जोश के साथ खेलेगी और हर मैच में अपना बेस्ट देगी। हमारा मकसद पूरी कोशिश करना और ट्रॉफी घर लाना है।"

सूर्या टीम इंडिया से बाहर होने के बाद पहली बार घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, क्योंकि इससे पहले उन्हें रणजी ट्रॉफी 2026-27 टीम के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया था।

शिवम-सरफराज को मौका

एमएसीए चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे को स्क्वाड में मौका दिया है तो युवा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी, मुशीर खान, सरफराज खान को चुना है। वहीं, ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी दल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

जबकि सिद्धेश लाड, जिन्होंने इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में मुंबई को लीड किया है,उन्हें टी20 दल में शामिल नहीं किया है। आपको बता दें कि, मुंबई अपना कैंपेन 14 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले शुरू करेगी। वहीं, इस सीजन मुंबई को श्रेयस के अनुभव की कमी खल सकती है, क्योंकि वह फिलहाल न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेल रहे हैं।

मुंबई की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), दिव्यांश सक्सेना, सुवेद पारकर, मुशीर खान, सरफराज खान, साईराज पाटिल, शिवम दुबे, अथर्व अंकोलेकर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, मैक्सवेल स्वामीनाथन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, हार्दिक तमोर (विकेटकीपर)।

ये भी पढ़ें- ‘मैंने केएल को…’ क्यों केएल राहुल से पहले अक्षर पटेल को मिला मौका? कोच सितांशु कोटक ने बताई वजह