England Announced Test Squad: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के अपने तीन मैचों के टेस्ट दौरे के लिए 15 मेंबर वाली टीम की घोषणा की है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकिल का हिस्सा होगी।
लियाम पैटरसन-व्हाइट को 2026 काउंटी चैंपियनशिप सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, जिसमें वह इस प्रतिस्पर्धी के सबसे सफल स्पिनर के तौर पर उभरे थे। घुटने की चोट से उबरने के बाद जैकब बेथेल टेस्ट सेटअप में वापस आ गए हैं, जबकि स्पिनर शोएब बशीर को टीम से बाहर कर दिया गया है।
ओली पोप को किया बाहर
पाकिस्तान सीरीज के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे ओली पोप भी बाहर हो गए हैं, जबकि डैन लॉरेंस एक एक्स्ट्रा बैटिंग ऑप्शन के तौर पर लौटे हैं जो गेंद से भी योगदान दे सकते हैं।
We have announced our Test squad to face South Africa 📋 Full squad 👉 https://t.co/mbGCNSYNf4 https://t.co/Pp90JXWX1v
— England Cricket (@englandcricket) November 9, 2026
पेस अटैक में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, सैम कुक और सोनी बेकर होंगे, जबकि जो रूट को 15 मेंबर वाली टीम का कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड मेन्स नेशनल सिलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने कहा कि टीम ने मौजूदा आईसीसी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियंस साउथ अफ्रीका का सामना करने की चुनौती के लिए एक बैलेंस्ड स्क्वॉड चुना है।
हमने मजबूत टीम चुनी है-नॉर्थ
इंग्लैंड मेन्स नेशनल सिलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने कहना है कि हमने इस साउथ अफ्रीका दौरे के लिए एक मजबूत और बैलेंस्ट स्क्वाड का चयन किया है। इसपर नॉर्थ ने कहा, "हमने एक मजबूत और बैलेंस्ड स्क्वॉड चुना है जो आईसीसी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियंस साउथ अफ़्रीकी टीम का सामना करने की चुनौती के लिए तैयार है, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 से सीरीज जीतने के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर लौटी है।’’
आपको बता दें कि, लियाम पैटरसन-व्हाइट को इस सीरीज में चयनकर्ताओं ने डेब्यू के लिए बुलाया है तो जैकब बेथेल घुटने की चोट से वापसी कर रहे हैं।
इंग्लैंड छठे स्थान पर मौजूद
इंग्लैंड अभी डब्ल्यूटीसी 2025-27 स्टैंडिंग में 38.64 के पॉइंट्स परसेंटेज के साथ छठे स्थान पर है, जबकि साउथ अफ़्रीका 71.43 परसेंट के साथ दूसरे स्थान पर है। यह टूर ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की लिमिटेड-ओवर्स सीरीज के खत्म होने के बाद होगा। पहला टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन में होगा। तीसरा और आखिरी टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक केप टाउन में होगा।
साउथ अफ्रीका टूर के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, लियाम पैटरसन-व्हाइट, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग।
ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव कप्तान, शिवम दुबे को मौका, SMAT के लिए मुंबई ने किया स्क्वाड घोषित