Virat Kohli Records: शनिवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के सेलो बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और न्यूजीलैंड की पारी को 41 ओवर में 134 रन पर समेट दिया।

रन चेज में विराट कोहली सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने नाम एक और खास उपलब्धि दर्ज करवा ली है। उन्होंने रिकॉर्ड के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा।

रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ सात रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। मैच शुरू होने से पहले, कोहली और पोंटिंग दोनों के नाम 1,971 रन थे।

कोहली ने अपनी दूसरी ही गेंद पर बाउंड्री लगाकर पोंटिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पोंटिंग ने 51 मैचों की 50 पारियों में 45.83 की औसत से ये रन बनाए थे, जिसमें 6 शतक और 12 अर्धशतक शामिल थे। वहीं, कोहली ने पोंटिंग के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 38 पारियां लीं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन

  • 1,978 - विराट कोहली
  • 1,971 - रिकी पोंटिंग
  • 1,750 - सचिन तेंदुलकर
  • 1,568 - कुमार संगकारा
  • 1,519 - सनथ जयसूर्या
  • 1,449 - जैक कैलिस

विराट के पास 2 हजार रन बनाने का मौका

इस सीरीज में अभी तीन मैच और बचे हैं, ऐसे में कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर के फॉर्मेट में 2,000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का मौका होगा। कोहली की पारी का अंत उनके आरसीबी के साथी खिलाड़ी जैकब डफी ने किया।

उन्होंने कोहली को एक गुड-लेंथ गेंद डाली थी, जिसने उन्होंने सीधे कवर-पॉइंट की दिशा में खेल दिया। इससे पहले सीरीज के पहले मैच में, कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे में 13,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने थे।

ये भी पढ़ें- गुरनूर बरार दूसरे, मोहम्मद शमी चौथे, न्यूजीलैंड में शानदार स्पेल डालने वाले भारतीय गेंदबाज