Noida News: सड़क पर लंबा जाम और उससे दो चार होते लोग। बाइक सवारों को सड़क पर चलने में नहीं आराम, पैदल की स्थिति और भी ज्यादा खराब.... हम बात कर रहे हैं। यूपी के शो विंडो कहे जाने वाले शहर ग्रेटर नोएडा की। दिल्ली एनसीआर से सटे ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को अब जाम के झाम से निजात मिलने वाली है।
सहीं सुना आपने। ग्रेटर नोएडा और नोएडा के सेक्टर-148 और 150 में रहने वाले लोगों के लिए जल्द ही प्रशासन एक आर्क टाइप फ्लाईओवर की सौगात देने वाला है। जिससे 2 लाख लोगों के सफर की राह आसान हो जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को क्रॉस करने के लिए अब सेक्टर-148 और 150 के बीच फ्लाईओवर बनने से ट्रैफिक की स्थिति भी बेहतर हो जाएगी।
आईआईटी रूड़की भेजा गया तैयार डीपीआर
इस परियोजना के प्रोजेक्ट पर प्राधिकरण एक बड़ी योजना बना रहा है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सेक्टर-150 और सेक्टर 148 को डेडिकेटेड और सीधी सड़क सुविधा देने की तैयारी कर ली गई है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके एरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि परियोजना की डीपीआर तैयार कर ली गई है। तैयार डीपीआर को जांच के लिए आईआईटी रूड़की भेजा जाएगा। आईआईटी से मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
मिलेगा लोगों फायदा
इस फ्लाइवर को खास तौर से डिजाइन किया गया है। इसे आर्क की शेप दी गई है। इस फ्लाईओवर को बनाने में करीब 84 करोड़ 16 लाख रूपये का खर्चा लगना लगभग तय है। इस फ्लाईओवर की लंबाई 610 मीटर और चौड़ाई साढ़े 9 मीटर रखी जाएगी। महाप्रबंधक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस परियोजना को तकरीबन ड़ेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के बनने से सेक्टर-148,149,150,151,152 और 153 के बीच सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।
क्या है खासियत?
बात करें इस फ्लाईओवर की खासियत की तो इसका आर्क टाइप डिजाइन इसके लुक को अलग बनाता है। इसमें सबसे खास बात यह होगी की इसके बीच में कोई पिलर या केंद्रीय सपोर्ट नहीं होगा। 65 मीटर इस ब्रिज का मुख्य स्पैन रहेगा। इसी डिजाइन के कारण इसे एक्सप्रेसवे के ऊपर निर्माण किया जाएगा।
वर्तमान समय में यह दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के दूसरे हिस्सों से सेक्टर-150 की ओर जाने वाले वाहन चालकों को कनेक्टिविटी के लिहाज से परेशानी होती है। फ्लाईओवर बनने से सेक्टर-150 और आप-पास के सेक्टरों तक पहुंचने के लिए सीधी और समर्पित मार्ग उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें: Diwali से पहले फूलों से सजा अयोध्या का राम मंदिर: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन पहली बार करेंगे रामलला की आरती