Suryakumar Yadav Birthday: भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आज (14 सितंबर) अपना 36वां जन्मदिन काफी धूम-धाम से मना रहे हैं। सूर्या का जन्म 14 सितंबर 1990 में मुंबई में हुआ था। उनको बचपन से ही क्रिकेट काफी पसंद था।
जब सूर्यकुमार यादव मात्र 10 वर्ष के थे तब उनके माता-पिता ने उनको क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए मुंबई भेजा था और यही वह दिन था जब सूर्या ने पहली बार भारतीय जर्सी पहने का सपना देखा था। आज उनके बर्थडे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल समेत कई आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उनको शुभकामनाएं दीं।
BCCI ने दी सूर्या को शुभकामनाएं
सूर्यकुमार यादव को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया मंच के जरिए बर्थडे की शुभकामाएं दीं। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव को बर्थडे विश करते हुए बीसीसीआई ने एक पोस्ट शेयर किया।
1️⃣5️⃣1️⃣ Int'l matches 🙌
— BCCI (@BCCI) September 14, 2026
4️⃣0️⃣5️⃣3️⃣ Int'l runs 👏
ICC Men's T20 WC 2024 winner 🏆
Winning Captain of ICC Men's T20 WC 2026 🏆
Here's wishing the innovative & flamboyant @surya_14kumar a very Happy Birthday 🎂🥳#TeamIndia pic.twitter.com/8sXKVJD5Hd
बीसीसीआई ने लिखा, "151 इंटरनेशनल मैच, 4053 अंतरराष्ट्रीय रन, आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विजेता, आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के विजेता कप्तान। नवीनता और प्रतिभाशाली सूर्यकुमार यादव को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
मुंबई-चेन्नई ने किया विश
पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और कुछ मैचों में वह इस टीम को लीड भी कर चुके हैं। सूर्या के शुभ जन्मदिन पर एमआई ने एक खास संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया। एमआई ने लिखा,
‘’आज अपने सूर्या दादा का बड्डी (बर्थ-डे) है। सब लोग जल्दी-जल्दी से रिप्लाई में विश डाल दो।’’
Aaj apne Surya दादा ka budday hai! 🎂🥳
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 14, 2026
Sab log jaldi se replies mein wishes daal do! 💙 pic.twitter.com/710cTfGum2
वहीं पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पोस्ट किया, "हमेशा मुस्कुराने वाला शख्स! सभी के चहेते, सूर्या को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!"
The man with a smile, always 💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 14, 2026
Happy birthday to everyone’s favourite, Surya! 🥳🎂#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/6LC8EaUgIh
बचपन में देखा था भारत के लिए खेलने का सपना
मैदान के हर कोने में चौके-छक्के लगाने वाले सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए खेलने का सपना छोटी उम्र में ही देख लिया था। सूर्या का जन्म तो मुंबई में हुआ था लेकिन उनका बचपन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की गलियों में क्रिकेट खेलते हुए बिता।
जब वह 10 साल के थे तब उनके परिवार ने बेहतर क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए उन्हें वापिस मुंबई लेकर आ गए। यहां उन्होंने वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया और अपने खेल को निखारने की शुरुआत की।
2021 किया भारत के लिए डेब्यू
क्रिकेट की बारीरिकां सीखने के बाद सूर्या ने साल 2010 में मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया और टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए एमआई ने 2012 में पहली बार सूर्या को अपने स्क्वाड में शामिल किया, लेकिन केवल 1 मैच बार ही उनको ड्रॉप कर दिया।
इसके बाद 2014 में सूर्या की प्रतिभा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहचाना और चार सीजन खेलने का मौका दिया। हालांकि, वह यहां पर अपना शत प्रतिशत नहीं दे पाए और फिर 2018 में वापस मुंबई लौट आए। यहां से सूर्या की किस्मत ने पलटी और 2021 में भारत के लिए डेब्यू किया।
खिलाड़ी से कप्तानी तक का सफर
सूर्या ने डेब्यू के बाद टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया और साल 2024 में रोहित शर्मा के कप्तानी पद से हटने के बाद बीसीसीआई ने सूर्या को कप्तानी का पदभार सौंपा। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद सूर्या को फुल-टाइम कप्तान बनाया गया और यहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
आपको बताते दें कि, सूर्या की कप्तानी में भारत ने एक भी टी20 सीरीज या कोई भी टूर्नामेंट नहीं गंवाया था। सूर्या की अगुवाई में भारत ने 2025 में एशिया कप का खिताब जीता तो साल 2026 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठाया।
हालांकि, खराब फॉर्म के चलते बीसीसीआई ने उनको न सिर्फ कप्तानी से हटाया, बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया। लेकिन उनके टी20 आंकड़े कमाल के हैं।