South Africa Announced Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद साउथ अफ्रीका का अगला मिशन बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैच जीतने का होगा। इस सीरीज के लिए प्रोटियाज क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
बांग्लादेश के खिलाफ टॉप ऑर्डर बैटर टोनी डी जोरजी चोट से उबरकर वापस आ गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे को भी 15 लोगों की टीम में चुना गया है। डी जोरजी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि पिछली वनडे सीरीज में उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, और अब वह ठीक होकर वापसी कर चुके हैं।
एनरिक नोर्त्जे को किया शामिल
एनरिक नोर्त्जे को बांग्लादेश सीरीज के लिए शामिल किया गया है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान उन्हें ग्रोइन में चोट लगी थी, जिसमें उन्होंने पहली इनिंग में सिर्फ 3.3 ओवर फेंके थे और फिर मैदान से बाहर चले गए।
Squad Announcement 🚨 The South Africa Men’s selection panel has today named a 15-player squad to face Bangladesh in the two-match Dafabet Test series later this month. The first Dafabet Test will take place at the DP World Wanderers Stadium in Johannesburg from 15 - 19 November, followed by the second Dafabet Test at SuperSport Park in Centurion from 23 - 27 November. Tony de Zorzi returns after recovering from the hamstring injury that ruled him out of the Test series against Australia, while batter Zubayr Hamza has also been included in the squad. On the bowling front, Anrich Nortje returns to the squad after being sidelined for two weeks with a groin injury. Fast bowler Lungi Ngidi was not considered for selection as he continues his rehabilitation. #Unbreakable #SAvBAN
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) November 2, 2026
इसके बाद उन्हें तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था लेकिन अब वह फिट हो चुके हैं और चयनकर्ताओं ने उन्हें बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए मौका दिया है। वहीं, नोर्त्जे की वापसी के चलते गेराल्ड कोएत्जी को बाहर कर दिया गया है। स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी भी बाहर स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।
जुबैर हमजा की हुई वापसी
साउथ अफ्रीका के लिए 8 टेस्ट खेल चुके बैटर जुबैर हमजा को टीम में वापस बुलाया गया है। इस मैच में प्रोटियाज ने एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज के साथ जाने का फैसला किया है। उन्होंने अपना आखिरी मैच फरवरी 2024 में खेला था। टीम में कई खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, जिसमें डेविड बेडिंघम और विकेटकीपर-बल्लेबाज काइल वेरेन का नाम शामिल हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में डी जोरजी और एडेन मार्करम के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, प्रोटियाज के पास कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, डेन पैटरसन। साइमन हार्मर और केशव महाराज के तौर पर दो स्पिन ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। सीरीज 15 नवंबर को शुरू होगी, जिसमें वांडरर्स पहला गेम होस्ट करेगा, जिसके बाद 23 नवंबर से दूसरा मैच सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा।
बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, साइमन हार्मर, जुबैर हमजा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, एनरिक नोर्त्जे, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन।
ये भी पढ़ें- ‘मैं इंतजार नहीं कर सकता…’ हारिस रऊफ की हुई BBL में एंट्री, बेन स्टोक्स के साथ शेयर करेंगे ड्रेसिंग रूम