Rafale-M: भारत अपनी नौसैनिक और हवाई सैन्य ताकत को लगातार आधुनिक बनाने में जुटा है। इसी कड़ी में भारतीय नौसेना के लिए खरीदे जा रहे फ्रांसीसी लड़ाकू विमान Rafale-M में स्वदेशी मिसाइलों को शामिल करने की संभावनाएं रक्षा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक NASM-MR घातक मिसाइल को इस फाइटर जेट में लगाने की योजना बनाई जा रही है। डीआरडीओ द्वारा निर्मित इस स्वदेशी मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर की है। युद्ध के लिहाज से देखा जाए तो एक झटके में पूरे पाकिस्तान को निपटाया जा सकता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Rafale-M में लगेगी ये विध्वंसक स्वदेशी मिसाइल

NASM-MR एक स्वदेशी एंटी-शिप क्रूज मिसाइल है, जिसे खास तौर पर समुद्री लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए विकसित किया जा रहा है। अगर इसके खासियत की बात करें तो इसमे -

करीब 350 किलोमीटर की बताई गई संभावित रेंज।
समुद्र की सतह के बेहद करीब उड़ान भरने की क्षमता।
दुश्मन के युद्धपोतों को दूर से निशाना बनाने की योजना।
DRDO द्वारा विकसित स्वदेशी तकनीक।

इस मिसाइल का मुख्य उद्देश्य भारतीय नौसेना की समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करना और विदेशी हथियार प्रणालियों पर निर्भरता कम करना है।

राफेल-एम में ऐसे लगेगी स्वदेशी मिसाइल

भारत ने अप्रैल 2025 में फ्रांस के साथ 26 Rafale-Marine विमानों की खरीद के लिए समझौता किया था। इस समझौते में स्वदेशी हथियारों को विमानों के साथ एकीकृत करने के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का प्रावधान भी शामिल है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस सौदे में 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान शामिल हैं। इन विमानों की डिलीवरी 2030 तक पूरी होने की उम्मीद है।

हालांकि, किसी मिसाइल को विमान में शामिल करना आसान प्रक्रिया नहीं है। इसके लिए सॉफ्टवेयर, एवियोनिक्स, हथियार नियंत्रण प्रणाली और उड़ान परीक्षणों के जरिए उसकी क्षमता को प्रमाणित करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, NASM-MR का Rafale-M के साथ एकीकरण 2030 के आसपास शुरू करने की योजना है।

एक झटके में तबाह हो जाएगा पाकिस्तान

भारत लगातार अपने रक्षा उपकरणों को अपडेट करने में लगा हुआ है। अगर Rafale-M में NASM-MR लग जाती है तो एक झटके में पूरा पाकिस्तान तबाह हो सकता है। गौरतलब है इस मिसाइल की रेंज करीब 350 किलोमीटर है। अगर भारत से पाकिस्तान के प्रमुख शहरों की दूरी देखें तो कई शहर इसमे शामिल है जैसे - लाहौर, फैसलाबाद, पीओके, समुद्र में भी भारत लगातार पाकिस्तान को घेरने में लगा हुआ है।

 यह भी पढ़े - India-Pakistan के बीच शुरू हो सकता है परमाणु युद्ध! Tucker Carlson के ट्वीट से हलचल तेज, पढ़े रिपोर्ट