Naman Dhir: भारत के ऑल-राउंडर नमन धीर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज के दौरान अपने पहले विदेशी दौरे में शानदार प्रदर्शन के बाद ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज मेडल से सम्मानित किया गया, जिसे भारत ने 3-2 से जीता। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें भारत के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स ने रविवार को हैमिल्टन में पांचवें और आखिरी टी20आई के बाद नमन धीर को ये मेडल दिया।

नमन ने टीम की जिम्मेदारी ली- BCCI

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जिसने आगे बढ़कर टीम की जिम्मेदारी ली। एक शानदार पहला विदेशी दौरा, नमन धीर के लिए इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज मेडल के साथ खत्म हुआ।" मेडल मिलने के बाद, धीर ने इस पहचान और भारत की सीरीज जीत पर अपनी खुशी जाहिर की।’’ 

आपको बता दें कि, इस पूरी सीरीज में नमनधीर ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपना शत प्रतिशत दिया था और पहले ही टी20आई में सिर्फ 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए थे।

हमने विदेशी सीरीज- नमनधीर

ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज मेडल मिलने पर नमनधीर ने खुशी जाहिर की। यह भारतीय टीम के साथ उनका पहला विदेशी दौरा था और इसमें उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था। वहीं, मेडल मिलने पर धीर ने कहा, 

"सबसे पहले, मुझे यह मेडल देने के लिए एड्रियन आपका धन्यवाद। मुझे सच में बहुत मजा आया, खासकर यह बहुत संतोषजनक है कि हमने विदेशी सीरीज जीती। यह मेरा पहला विदेशी दौरा है और मुझे यह मेडल मिल रहा है।" इस सीरीज में 26 वर्षींय धीर ने 5 मैचों में 138 रन बनाए थे। इसमें कई तेज तर्रार पारियां भी शामिल रहीं।

कप्तान ने नहीं करवाई अधिक गेंदबाजी

कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज में नमनधीर की ऑफ स्पिन गेंदबाजी का इस्तेमाल अधिक नहीं किया था। उन्होंने पूरी सीरीज में सिर्फ दो ओवर फेंके और कोई विकेट नहीं लिया। हालांकि, उनको गेंदबाजी से अधिक योगदान देने का मौका नहीं मिला, लेकिन अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से टीम मैनेजमेंट और प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया। अगर अंतिम मैच में टिम सीफर्ट के कैच ड्रॉप को छोड़ दिया जाए तो क्षेत्ररक्षण में वह काफी मुस्तैद नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश सीरीज के लिए बोर्ड ने अनाचक किया स्क्वाड का ऐलान, 2 साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी