BCCI Announces Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (2 नवंबर) को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए का ऐलान कर दिया था। यह प्रतियोगिता 19 से 29 नंवबर 2026 तक कतर की राजधानी दोहा में खेली जाएगी, जिसमें भारत का सामना ग्रुप स्टेज में नेपाल, पाकिस्तान ए और संयुक्त अरब अमीरात से होगा।
वहीं, इस टूर्नामेंट के लिए मुख्य चयन समिति ने तिलक वर्मा को कप्तान बनाया है तो उप कप्तान के तौर पर रजत पाटीदार को चुना है। वहीं, 15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी को भी दल में शामिल किया है।
वैभव-अभिषेक को मिला मौका
बीसीसीआई ने मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के लिए स्क्वाड में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी को स्थान दिया है तो प्रभसिमरन सिंह को विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में शामिल किया है। प्रभसिमरन सिंह ओपनर के विकल्प के तौर पर खेल सकते हैं।
🚨 News 🚨 India A squad for upcoming ACC Rising Stars Asia Cup announced 📝 More details ▶️ https://t.co/JRdPQ31UPA #RisingStarsAsiaCup https://t.co/4k2vJAE4kh
— BCCI (@BCCI) November 2, 2026
इसके अलावा रिंकू सिंह भी नीली जर्सी में वापसी करेंगे। रिंकू को भारत की सीनियर टीम में मौका नहीं मिल रहा है लेकिन चयनकर्ताओं ने एशिया कप 2026 के लिए चुनी इंडिया ए टीम में इस अनुभवी फिनिशर को शामिल किया है।
तिलक-पाटीदार को बड़ी जिम्मेदारी
19 नवंबर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए चयन समिति ने तिलक वर्मा को कप्तान बनाया है। तिलक भारत की सीनियर टी20आई टीम के उपकप्तान हैं। इसके अलावा रजत पाटीदार को इंडिया ए का उप कप्तान चुना गया है।
पाटीदार अहम मौकों पर तिलक को सुझाव देते नजर आ सकते हैं। वहीं, कुमार कुशाग्र को बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है तो प्रिंस यादव भी स्क्वाड में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं, हर्षित राणा भी चोट से वापसी कर रहे हैं।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम:
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान।
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खत्म होते ही नमन धीर बने 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज,' कोच ने दिया मेडल