India vs Pakistan Match Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। यह मैच जापान के निशिन में मौजूद कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें तैयार हो चुकी हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। ऐसे में फैंस इस मैच का मजा ले सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस मैच का आनंद ले सकते हैं।
मोबाइल पर कहां देखें लाइव मैच?
भारत और पाकिस्तान के प्रशंसक इस मैच का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कई महीनों बाद दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय फैंस मोबाइल पर इस मैच को सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।
𝐘𝐄𝐇 𝐉𝐄𝐄𝐓 𝐊𝐈 𝐋𝐄𝐇𝐄𝐑 𝐊𝐎 𝐑𝐎𝐊𝐍𝐀 𝐀𝐀𝐒𝐀𝐀𝐍 𝐍𝐀𝐇𝐈! 🔥👀
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 2, 2026
Asia Cup Final mein Pakistan ko haraane ke baad, Team India ek baar phir unke saamne hai. This time, it’s the Asian Games Final and another chance to rule the continent! ⚡
Watch Pakistan vs India… pic.twitter.com/8xrL5i2y5m
हालांकि, इसके लिए फैंस को इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा, क्योंकि बिना इसके आप केवल कुछ ही मिनट इसका आनंद ले सकेंगे, लेकिन पूरा मैच देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
लैपटॉप पर इस तरह देखें लाइव मैच
जो प्रसंशक अपने ऑफिस या कहीं बाहर हैं और आपने लैपटॉप कैरी कर रखा है तो भारत-पाकिस्तान का मैच आप इसपर भी देख सकते हैं। यह विकल्प उन प्रशंसकों के लिए बढ़ियां जो अपने तीन से चार दोस्तों के लिए बढ़ कर मैच देखना चाहते हैं।
लैपटॉप पर मैच देखने के लिए आपको सोनी लिव की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर आप ये मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी।
टीवी पर कहां देख सकते हैं मुकाबला
अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर भारत-पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप टीवी पर इसका मजा उठा सकते हैं।
यह मैच सोनी स्पोर्टस-1, सोनी स्पोर्ट्स-3, सोनी स्पोर्ट्स-4 पर देख सकते हैं आपको यहां पर अपनी क्षेत्रिय भाषाओं में भी मैच देखने को मिलेगा, जिससे आपका मजा दोगुना हो जाएगा।
बता दें कि, फाइनल में बारिश आने की संभावनाएं बिल्कुल नहीं हैं, ऐसे में आपको पूरा मैच देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- फरहान- सदाकत ओपनिंग, चौथे पर सईम अयूब, गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11