Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन से पहले एक घातक तेज गेंदबाज को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। एमआई ने इस खूंखार गेंदबाज को ट्रेड के जरिए अपने दल में शामिल किया है।

फ्रेंचाइजी के लिए यह डील फायदे का सौदा साबित हो सकती है, क्योंकि टीम काफी समय से एक शानदार तेज गेंदबाज की तलाश कर रही थी और अब जाकर उनकी यह तलाश पूरी मानी जा सकती है। साथ ही इस प्लेयर के पास 17 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव भी है, जिसका इस्तेमाल वह इस लीग में कर सकती हैं।

10 लाख में मिली शानदार खिलाड़ी

फ्रेंचाइजी ने आगामी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका की लेफ्ट-आर्म पेसर तारा नॉरिस को यूपी वॉरियर्स (UPW) से मुंबई इंडियंस (MI) में ट्रेड किया गया है।

तारा इससे पहले एमआई लंदन का हिस्सा थीं और अब डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस से अपनी मौजूदा 10 लाख रुपये की फीस पर जुड़ेंगी। बता दें कि, विमेंस प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से हो रही है, जो 7 फरवरी 2027 तक आयोजित होगी।

MI का यह पहला ट्रेड

नए सीजन से पहले यह मुंबई इंडियंस का पहला ट्रेड है और यह उनके लिए इस सीजन की बेस्ट डील भी हो सकती है। तारा को स्क्वाड में शामिल करने पर मुंबई इंडियंस ने कहा,

"मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग में अपना पहला ट्रेड पूरा कर लिया है और यूएसए की इंटरनेशनल खिलाड़ी और लेफ्ट-आर्म पेसर तारा नॉरिस को टीम में शामिल किया है। पहले एमआई लंदन का हिस्सा रहीं नॉरिस अब मुंबई इंडियंस की डब्ल्यूपीएल टीम में शामिल हो रही हैं और ग्लोबल टी20 गेम का अपना अनुभव टीम को देंगी।"

तारा के आंकड़े कमाल के

संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वालीं तारा नॉरिस ने 17 टी20आई मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21 विकेट झटके हैं। इस दौरान ध्यान देने वाली बात उनके इकॉनमी रेट की है, क्योंकि वह फटाफट क्रिकेट में केवल 3.76 की इकॉनमी से रन देती हैं और यही चीज उनको खतरनाक गेंदबाज बनाती हैं।

तारा इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम के लिए 5 मैच खेल चुकी हैं और 7 विकेट झटके हैं। हालांकि, तारा ने यूपी के लिए एक भी मैच नहीं खेला था, लेकिन इस सीजन वह एमआई के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए काफी उत्सुक होंगी।

ये भी पढ़ें- रांची टी20 में अंपायर पर चिल्लाना खिलाड़ी को पड़ा भारी, ICC ने लगाई फटकार, नपे 2 बल्लेबाज