Mohsin Naqvi: एशियन क्रिकेट काउंसिल के वर्तमान चेयरमैन मोहसिन नकवी की दादागिरी इस समय सुर्खियों में हैं। महिला एशिया कप 2026 जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था तो वह ट्रॉफी लेकर ही स्टेडियम से बाहर भाग गए।

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले साल 2025 में जब भारतीय पुरुष टीम पाकिस्तान को हराकर एशिया का चैंपियन बना था को नकवी ने बिल्कुल ऐसा ही किया था।

उस समय भी भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था तो नकवी अपने साथ ट्रॉफी लेकर चले गए थे। चलिए आपको बताते दें कि नकवी की दादागिरी खत्म होने में अब कितना समय बचा हुआ है।

कब खत्म होगी नकवी की दादागिरी?

मोहसिन नकवी वर्तमान में एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा उनके पास पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन का पदभार भी है तो पाकिस्तान की वर्तमान सरकार में वह गृहमंत्री पद पर काबिज हैं। नकवी 3 अप्रैल 2025 को एशियाई क्रिकेट परिषद के चेयरमैन पद पर काबिज हुए थे।

इसके बाद से उनकी दादागिरी लगातार देखने को मिल रही है। हालांकि, अप्रैल 2027 में उनका यह कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और इसके बाद उनका दोबारा चुना जाना बेहद मुश्किल है। यानी अप्रैल 2027 में नकवी की विदाई होना पक्का है।

ACC सदस्य से नहीं मिल रहा सपोर्ट

मोहसिन नकवी की छवि पूरी तरह से धूमिल हो चुकी है और यही वजह है कि आगामी समय में उनको एसीसी सदस्यों से सपोर्ट मिलना मुश्किल है। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल का सदस्य रोटेशन के जरिए चुना जाता है।

यानी उस समय जिस देश का नंबर होगा, उसको एशियन क्रिकेट काउंसिल का नया चेयरमैन बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेयरमैन का पद अगली बार बांग्लादेश को मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि तमीम इकबाल को चेयरमैन की कमान मिल सकती है, क्योंकि वर्तमान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में वह काफी सक्रिय हैं।

भारत को नहीं मिली दोनों ट्रॉफियां

एशिया कप जीतने के बावजूद भारतीय पुरुष और महिला टीम को उनकी ट्रॉफियां अभी तक नहीं मिली हैं। साल 2025 में भारत की पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल जीता था लेकिन इसके बावजूद डेढ़ साल ने उनको ट्रॉफी नहीं मिली है।

वहीं, महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ने खिताब जीता लेकिन मोहसिन नकवी के चेयरमैन रहते हुए यह ट्रॉफी भी मिलना मुश्किल है। हालांकि, नकवी के हटने के बाद टीम इंडिया को उनकी दोनों ट्रॉफियां मिलती हैं या फिर नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें- गुरबाज-इब्राहिम ओपनिंग, चौथे पर दरविश रसूली, दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11