Afghanistan Probable Playing XI: इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर, मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहले टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी लेकिन दूसरे टी20 में उनकी दमदार वापसी पर नजर होगी।
भारत के खिलाफ श्रृंखला के ओपनिंग मैच में अफगानिस्तान के शुरुआती 5 बल्लेबाज बिना कोई बड़ा कमाल दिखाए बिना पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में चलिए जानते हैं कि दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है।
इब्राहिम-गुरबाज ओपनिंग
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और कप्तान इब्राहिम जादरान करते दिख सकते हैं। पहले टी20 में गुरबाज को जसप्रीत बुमराह ने स्लीप पर खड़े अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया था।
वह बिना खाता खोले आउट हुए थे लेकिन टीम मैनेजमेंट दूसरे टी20 में उनपर दोबारा भरोसा जता सकती है। गुरबाज के अलावा कप्तान इब्राहिम जादरान ओपनिंग करने उतर सकते हैं जिन्होंने पहले टी20 में 10 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर सेदिकुल्लाह अटल बैटिंग के लिए आ सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में 13 रन बनाए थे।
अजमतुल्लाह- नबी संभालेंगे मिडिल ऑर्डर!
टीम इंडिया के खिलाफ चौथे नंबर पर दरविश रसूली को बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है। पहले टी20 में इस बल्लेबाज ने 6 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाए थे तो गलबदीन नायब इस मैच में पांचवें पर आ सकते हैं। नायब ने पिछले मैच में सिर्फ 2 रन बनाए थे।
आपको बता दें कि, पहले टी20 में नायब को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। छठे नंबर पर अजमतुल्लाह उमरजई फिनिशर के किरदार में दिख सकते हैं।
भारत के खिलाफ पहले मैच में उमरजई ने अपने अनुभव को दिखाते हुए 44 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए थे तो मोहम्मद नबी ने सातवें नंबर पर आकर बल्ले से 27 गेंदों पर 33 रन की बेतरीन पारी खेली थी, जिसकी बदौलत मुश्किलों में दिख रही अफगानिस्तान 20 ओवर में 156 रन बनाने में सफल रहा।
राशिद-नूर से बिखेरेंगे जलवा
पहले टी20 मैच में अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान और लेफ्ट आर्मी स्पिनर नूर अहमद अपनी स्पिन का जलवा नहीं बिखेर पाए थे। राशिद ने 3.4 ओवर में 34 रन दिए थे तो नूर अहमद ने 2 ओवर में 25 रन लुटाए थे और एक भी विकेट नहीं लिया था।
हालांकि, दूसरे टी20 में भी कप्तान और मैनेजमेंट का भरोसा अपने दोनों अनुभवी स्पिनरों पर रहेगा। वहीं, मुजीब-उर-रहमान ने 2 ओवर में 16 रन दिए थे। इनका भी दूसरा टी20 खेलना पक्का माना जा रहा है तो फजल-हक-फारूकी भी प्लेइंग-11 का हिस्सा हो सकते हैं।
इनके अलावा मोहम्मद नबी भी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से अपने कप्तान को विकेट निलाकर दे सकते हैं। नबी ने पहले टी20 में 2 विकेट हासिल किए थे तो अजमतुल्लाह उमरजई को एक सफलता हाथ लगी थी।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने फोड़ा बम, अचानक करवाई तीन भारतीय दिग्गजों की एंट्री