Mohammad Amir IPL: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पहले इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन अब उन्होंने इस लीग में नहीं आने का फैसला किया है। दरअसल, आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन आमिर ने पाकिस्तान की नागरिकता को छोड़ दिया है और अब उन्होंने ब्रिटिश पासपोर्ट ले लिया है।

इसके चलते वह इस लीग में खेलने पात्र बन चुके हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में नाम नहीं डाला है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों मोहम्मद आमिर ने यह बड़ा फैसला लिया है।

क्यों नहीं ले रहे हिस्सा?

मोहम्मद आमिर ने क्रिकबज को बताया कि उन्हें हाल ही में ब्रिटिश नागरिकता मिल चुकी है। उन्होंने कहा, "नहीं, मैं [ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं कर रहा]।" ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद, ऐसा सोचा गया था कि आमिर आईपीेएल ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए एलिजिबल हो सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लीग में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है।

आमिर के इस मैसेज ने साफ कर दिया है कि यह पाकिस्तानी स्टार आईपीएल 2027 में खेलता नजर आ नहीं आएगा। हालांकि, भविष्य में आमिर इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी रफ्तार का जादू बिखेरते नजर आ सकते हैं। बता दें कि, आमिर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के जरिए रजिस्टर कर सकते थे, क्योंकि अब उन्हें इंग्लैंड में घरेलू खिलाड़ी माना जाता है।

पाकिस्तान के लिए खेले थे इतने मैच

33 वर्षींय आमिर को पाकिस्तान की नेशनल टीम में लगातार मौके नहीं मिल रहे थे और यही कारण था कि उन्होंने समय से पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आमिर ने मैन इन ग्रीन के लिए कुल 159 इंटरनेशनल मैच खेले थे। इसमें 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20आई थे।

 इसमें उन्होंने क्रमश: 119, 81 और 71 विकेट झटके थे। आमिर उस टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने साल 2017 में भारत को हराकर चैंपियन ट्रॉफी का खिताब जीता था। उस मैच में उन्होंने  6 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे और पूरे मैच को पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया था। आमिर ने रोहित, धवन और विराट कोहली को अपने जाल में फंसाया था।

2008 के बाद लगा था प्रतिबंध

पाकिस्तानी खिलाड़ी को आईपीएल के ओपनिंग सीजन में खेलने का मौका मिला था और कई बड़े नाम इस लीग में खेलते भी दिखे थे। लेकिन अगले सीजन से सभी पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल से बैन कर दिया गया था जो अभी भी जारी है। 

हालांकि, पाक प्लेयर्स पर बैन लगने के बाद अजहर महमूद इस लीग में खेले थे, लेकिन उनके पास ब्रिटिश नागरिकता थी। आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को कहा कि आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने-अपने विदेशी बोर्ड के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन विंडो 23 नवंबर को बंद हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें- धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने दिखाई लियाम लिविंगस्टोन में दिलचस्पी! SRH को बदले में देगी ये प्लेयर