उत्तर प्रदेश: वाराणसी पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि, हम सभी को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान पर गर्व है।
इन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 151 से ज्यादा मूर्तियां तोड़ दी थीं। भाजपा स्वयं अराजकता है। ये वे लोग हैं जो चुनाव में चोरी और धांधली करते हैं। आज भाजपा हटाओ और संकट मिटाओ।
ट्रैफिक व्यवस्था और विकास के दावे फेल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी दौरे के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कई बड़े ऐलान किए।
उन्होंने कहा कि "भाजपा जब जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा" और युवा भी मुस्कुराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि काशी में ट्रैफिक व्यवस्था और विकास के दावे फेल हुए हैं तथा क्योटो बनाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ है।
केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप
उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार को लखनऊ वाले धोखा दे रहे हैं और डबल इंजन का दावा करने वाले लोगों को वाराणसी में हार का सामना करना पड़ा है।
स्थानीय कार्यक्रम
अखिलेश यादव वाराणसी पहुंचकर अस्सी घाट के पास भदैनी स्थित संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विशम्भर नाथ मिश्रा के आवास पर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करने गए और कुछ निजी विवाह समारोहों में भी शामिल हुए।
मेट्रो का वादा
अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वाराणसी (बनारस) में मेट्रो चलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर पलटवार:बोले- 'फीलिंग' के आधार पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं