Pakistan Cricket Board Announced Squad: भारत के बाद अब पाकिस्तान ने 50 ओवर के राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। 19 नवंबर से ओमान में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब्दुल समद को कप्तान बनाया है।
समद का हांगकांग सिक्सेस और भारत के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 में प्रदर्शन कमाल का रहा था और इसकी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उनको कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, यह खिलाड़ी पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ टी20आई में भी खेलता नजर आया था।
सदाकत-नवाज को भी मिली जगह
पाकिस्तान ने दल में माज सदाकत और हसन नवाज समेत हैदर अली, शाहजैब खान, फरहान यूसुफ और शमील हुसैन जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया है। हसन ने हाल ही में ट्राई-सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम में वापसी की थी और उन्होंने एशियन गेम्स फाइनल में भारत के खिलाफ 96 रन भी बनाए थे।
फास्ट बॉलिंग अटैक में मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद और सुफयान मोकिम शामिल हैं। हसनैन ने 2019 में अपना वनडे डेब्यू किया था, लेकिन आपना आखिरी मैच फरवरी 2025 में खेला। इस बीच, मोकिम ट्राई-सीरीज के रावलपिंडी लेग के लिए पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे।
इन टीमों से होगी पाकिस्तान की भिड़ंत
चयनकर्ताओ ने पाकिस्तानी टीम में ज्यादातर ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक यह पहली पसंद की वनडे टीम के आस-पास भी नहीं है, क्योंकि यह एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट है। पाकिस्तान की टीम, इंडिया ए, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल के साथ ग्रुप बी में है।
वे 20 नवंबर को यूएई के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेंगे, इसके बाद 22 नवंबर को इंडिया ए के खिलाफ उनका मैच होगा, और फिर 25 नवंबर को नेपाल का सामना करके अपने ग्रुप स्टेज को पूरा करेंगे।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम:
अब्दुल समद (कप्तान), अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, दानिश अजीज, फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इमरान, रोहेल नजीर (विकेट कीपर), साद मसूद, शाहजैब खान, शमील हुसैन, सुफयान मोकिम।
ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा कप्तान, रजत पाटीदार उपकप्तान, BCCI ने मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए चुनी टीम इंडिया