IND vs NZ Live Streaming: चार नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली गई, जिसमें भारतीय टीम ने 3-2 की धमाकेदार जीत दर्ज की थी।
अब भारत का मिशन वनडे सीरीज को अपने नाम करने का होगा और इसकी जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल के अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभवी कंधों पर भी होगी। क्रिकेट फैंस रोहित-विराट से बड़ी पारियों की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन चलिए आपको बताते हैं कि आप इस मैच का मजा किस प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं।
मोबाइल-लैपटॉप पर कहां देखें मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जाना वाला ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं, इस मैच को आप अपने मोबाइल पर सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको शुक्ल देना पड़ सकता है।
Final preps before action in Auckland 💪 #NZvIND ODIs loading! 🔜 #TeamIndia https://t.co/gSiiWLNakX
— BCCI (@BCCI) November 3, 2026
दरअसल, अगर आपके पास सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन नहीं होगा तो आप केवल कुछ ही मिनट फ्री में भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच का मजा उठा पाएंगे, लेकिन पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। वहीं, लैपटॉप पर देखने के लिए आपको सोनी लिव वेबसाइट पर जाना होगा यहां पर भी बिना सब्सक्रिप्शन के पूरा मैच नहीं देख पाएंगे।
टीवी पर यहां देखें लाइव मैच
अगर आप भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का मजा अपने पूरे परिवार के साथ टीवी पर बैठकर भी ले सकते हैं। इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, यहां पर आपको हिंदी और इंग्लिश के साथ-साथ अन्य क्षेत्रिए भाषाओं में भी मुकाबला देखने को मिलेगा।
Glittering trophy, smiling captains 🏆 😊 #TeamIndia is ODI ready 🇮🇳 #NZvIND | @ShubmanGill https://t.co/8rbsJX7VSs
— BCCI (@BCCI) November 3, 2026
वहीं, इस मैच को आप फ्री में भी देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके यहां पर डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) लगा होना चाहिए, क्योंकि इसपर डीडी स्पोर्ट्स पर आप ये मुकाबला फ्री में देख सकते हैं।