Vindhya Purvanchal Link Expressway: उत्तर प्रदेश में बारी-बारी से जिलों को चमकाने का काम किया जा रहा है। विकास की लहर गली मुहल्लों तक नहीं बल्कि सड़कों से होते हुए हाईवे और एक्सप्रेस वे तक पहुंच रही है। यह कहना भी गलत नहीं होगा की गांवों को जहां पूर्व में सड़क से जोड़ा गया। तो अब गांवों को सीधे एक्सप्रेस वे से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत अब सरकार का ध्यान विंध्यांचल क्षेत्रों को पूर्वांचल से जोड़ने पर है।
इसके लिए सरकार ने विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी है। इस एक्सप्रेसवे को बनने की लागत 9000 करोड़ या उससे ज्यादा हो सकती है। इसकी लंबाई 117 कि.मी होगी। इसे बनाने के लिए 3 जिलों के 140 गांवों के किसानों की जमीनें ली जाएंगी। इसको बनाने में तकरीबन ढाई से 3 साल का समय लगेगा।
इस एक्सप्रेस वे को सिक्स लेन का एक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। इसका नाम विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे होगा। यह एक्सप्रेसवे विंध्य क्षेत्र को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोडेगा।जिसकी लंबाई 100 से 117 कि.मी तय की गई है।
क्या होगा रूट
विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चंदौली, गाजीपुर और मिर्जापुर से होकर गुजरेगा। मिर्जापुर के पास मुख्य विंध्य एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा और आगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से इंटरकनेक्ट होगा। इसके लिए करीब 1558 हेक्टेयर भूमि की जरूरत पड़ेगी। चंदौली, गाजीपुर और मिर्जापुर के 140 गांव के किसानों से जमीने अच्छे दामों पर ली जाएगी।
3 बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ने की उम्मीद
इस लिंक परियोजना के जरिए अलग-अलग एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के बीच संपर्क मजबूत करना है। इससे विंध्य क्षेत्र और पूर्वांचल के बीच यात्रा आसान हो सकती है। माल ढुलाई का समय और परिवहन खर्च कम होने की भी उम्मीद है।
क्या होगा फायदा
इस विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर के बीच यातायात को सुगम बनेगा। इसके बनने से खनिज क्षेत्रों मिर्जापुर-सोनभद्र और पूर्वांचल के बीच माल ढुलाई, औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विंध्य धाम और धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगा। इसके जरिए एक्सप्रेसवे से विंध्य, बुंदेलखंड का पूर्वांचल से सीधा संपर्क हो जाएगा।
गाजीपुर में 3 तहसीलों के 65 गांव से गुजरेगा
यह एक्सप्रेसवे गाजीपुर के 3 तहसीलों के 65 गांवों से गुजरेगा सेवराई तहसील के 31 गांव, जमानिया तहसील के 23 गांव, मुहम्मदाबाद के 13 गांव विंध्य एक्सप्रेसे-वे से जुड़ेंगे। यूपीडा अब प्रभावित होने वाले गांवों में सर्वे का काम कर रही है। इस एक्सप्रेसवे के बनने पर छत्तीसगढ़ और झारखंड के साथ बेहतर कनेक्टिविटी होगी।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने कसा BJP पर तंज, बोले- "भाजपा जब जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा"