Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग विभाग में नए बदलाव किए हैं। आगामी टूर्नामेंट को देखते हुए डीसी ने दो दिग्गजों को अपने कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाया है।

यह बदलाव आगामी आईपीएल 2027 को देखते हुए की जा रही है। दिल्ली आईपीएल की उन चुनिंदा टीमों में शुमार हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीती है। इसी को देखते हुए डीसी ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने का फैसला किया है।

सौरव गांगुली की होगी वापसी

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालते दिख सकते हैं।

वहीं, श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास गेंददबाजी कोच के रूप में फ्रेंचाइजी से जुड़ंगे तो टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा भी दिल्ली के कोचिंग सेटअप में शामिल होंगे।

वहीं, टीम इंडिया के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को आगामी संस्करण से पहले टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया जाएगा। आगामी सीजन से पहले दिल्ली अपने पूरे कोचिंग डिपार्टमेंट में इतने सारे बदलाव करने जा रहा है।

वास-युवराज देंगे टीम को मजबूती

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज चमिंडा वास के दिल्ली में आने से टीम की गेंदबाजी में सुधार देखने को मिल सकता है। श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाज वास ने अपने इंटरनेशनल करियर में 355 टेस्ट विकेट और 400 वनडे विकेट लिए।

52 वर्षीय वास ने 2008 से 2010 तक आईपीएल के पहले तीन सीजन में डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन अब वह पहली बार लीग में कोचिंग की भूमिका निभाएंगे। वास के अलावा युवराज सिंह भी पहली बार कोचिंग में अपना हाथ आजमाएंगे। युवराज के आने से टीम की बल्लेबाजी में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।

अमित मिश्रा ने शुरू किया काम

भारतीय टीम के पूर्व अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा एक सफल करियर के बाद पहली बार कोचिंग में कदम रखेंगे। क्रिकइंफो के अनुसार, 42 वर्षीय लेग स्पिनर दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं।

मिश्रा, जिन्होंने पिछले सितंबर में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, आईपीएल इतिहास में 162 मैचों में 174 विकेट लेकर शीर्ष विकेट लेने वालों में से एक हैं। उनके नाम आईपीएल में सबसे अधिक हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी है, उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान तीन हैट्रिक ली हैं।

जीएमआर-जेएसडब्ल्यू में 2-2 साल का कॉन्ट्रैक्ट

आपको बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिकों जीएमआर स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के बीच हुए एक समझौते के बाद हुए हैं, जिसके तहत फ्रेंचाइजी संचालन का प्रबंधन प्रत्येक मालिक द्वारा बारी-बारी से दो साल के चक्र में किया जाएगा।

2025 और 2026 में डीसी का संचालन जीएमआर स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिडेट कर रहा था, जिसमें पूर्व भारतीय बल्लेबाज वेणुगोपाल राव को क्रिकेट निदेशक, हेमांग बदानी को मुख्य कोच और मुनाफ पटेल को 2025 और 2026 सीजन के लिए गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था।

अब जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के कमान संभालेंने के बाद टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Explainer: चोर-चोर..! चैंपियन बनने के बाद भी नहीं मिली टीम इंडिया को ट्रॉफी, मोहसिन नकवी खिताब लेकर फरार!