Cheteshwar Pujara: 17 नवंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की रिटेंशन डेडलाइन आने में अब बस एक हफ्ते से कुछ ही ज्यादा समय बचा है। यह वह समय है जब टीमें उन खिलाड़ियों को तय करती हैं जिन्हें वे रिटेन करना चाहती हैं और जिन्हें वे जाने देने के लिए तैयार हैं।

कई खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर अफवाहें चल रही हैं, जिनमें सबसे चर्चित अफवाह हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में जाने और अर्शदीप सिंह के मुंबई इंडियंस में आने की है। इन अटकलों के बीच, चेतेश्वर पुजारा ने सभी फ्रेंचाइजियों द्वारा छोड़े जा सकने वाले बड़े खिलाड़ियों पर अपनी राय दी।

ग्रीन को कर सकते हैं बाहर 

भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स रिलीज कर सकती है, जिन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। पुजारा का मानना है कि फिलहाल उनको रिलीज करके उनको नीलामी में दोबारा खरीदा जा सकता है।

आपको बता दें कि, अगले साल एशेज सीरीज और वनडे विश्व कप 2027 खेला जाना है और ऐसे में यह तय नहीं है कि ग्रीन पूरे सीजन  के लिए उपलब्ध रहेंगे या फिर नहीं। ऐसे में केकेआर के पास उनको रिलीज करने का बेस्ट विकल्प हो सकता है।

चेन्नई छोड़ सकती है हेनरी-शॉर्ट का साथ

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड के जरिए इंग्लैंड स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के युवा फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को अपने दल में शामिल किया था।

वहीं, चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि येलो आर्मी रिलीज लिस्ट में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और ऑस्ट्रेलियाई  स्पिन ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को जाने दे सकती है। वहीं, पुजारा को लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शायद इस साल किसी खिलाड़ी को न छोड़, क्योंकि वह मौजूदा चैंपियन हैं। 

हार्दिक-शाहरुख हो सकते हैं रिलीज

चेतेश्वर पुजारा ने यह भी सुझाव दिया कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को रिलीज कर सकती है। गुजरात टाइटंस की बात करें तो, उन्होंने कहा कि राहुल तेवतिया और शाहरुख खान में से किसी एक को छोड़ा जा सकता है, क्योंकि दोनों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

पंजाब किंग्स के लिए, पुजारा ने जेवियर बार्टलेट और लॉकी फर्ग्यूसन का नाम लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी, पुजारा ने दो गेंदबाजों का जिक्र किया। उन्हें लगता है कि जयदेव उनादकट या हर्षल पटेल में से किसी एक को रिलीज किया जा सकता है।

LSG कर सकती है पूरन को रिलीज

पूर्व क्रिकेटर के अनुसार, पृथ्वी शॉ और करुण नायर में से किसी एक को छोड़ा जा सकता है। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने 21 करोड़ रुपये के स्टार खिलाड़ी निकोलस पूरन को रिलीज कर सकती है। हालांकि, अगर टीम उन पर भरोसा बनाए रखती है, तो आयुष बडोनी को रिलीज किया जा सकता है।

पुजारा इस बात को लेकर निश्चित नहीं थे कि राजस्थान रॉयल्स किसे रिलीज कर सकती है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे अपने किसी भारतीय खिलाड़ी को टीम से बाहर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 'दिल टूट गया…' मोहम्मद शमी के रिटायरमेंट पर भावुक हुआ पूर्व क्रिकेटर, हेड कोच पर उठाए ‘गंभीर’ सवाल