Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड पूरा हो चुका है। चेन्नई ने आगामी सीजन के लिए हैदराबाद से लियाम लिविंगस्टोन लिया है तो सनराइजर्स हैदराबाद को इनके बदले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बॉलर नाथन एलिस दे दिए हैं।

इस ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ऐसी बड़ी गलती की है, जिसका नुकसान उनको आईपीएल 2027 के सीजन में भुगतना पड़ सकता है। जबकि इस प्लेयर के लिए महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने 6 करोड़ रुपये चुकाए हैं।

ये गलती पड़ेगी सीएसके पर भारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले अपने लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद को रिलीज कर दिया है और यह गलती उनको आगामी सीजन में काफी भारी पड़ सकती है। खलील ने चेन्नई के लिए आईपीएल 2025 में 14 मैच मैचों में हिस्सा लिया था और 15 विकेट चटकाए थे। लेकिन आईपीएल 2026 में वह सिर्फ पांच मैच खेलने के बाद चोटिल हो गए थे।

उनके दाहिने क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी और इसके चलते उनको बीच कैंपेन में बाहर होना पड़ा था। आपको बता दें कि, खलील के पास 133 टी20आई खेले हैं, जिसमें उन्होंने 161 विकेट हासिल किए हैं। खलील के अनुभव की कमी चेन्नई को आईपीएल 2027 में खल सकती है।

6 करोड़ में मिले लियाम लिविंगस्टोन

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद से लियाम लिविंगस्टोन को 6 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। लियाम का पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फीका रहा था लेकिन इसके बावजूद येलो आर्मी ने उनमें निवेश करने का मन बनाया है।

इस अनुभवी इंग्लिश ऑलराउंडर ने पिछले सीजन एसआरएच के लिए सिर्फ 2 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 15 रन बनाए थे और स्ट्राइक रेट भी 60 का था। वहीं, इस खिलाड़ी ने साल 2026 में इंग्लैंड के लिए एक भी टी20आई मैच नहीं खेला है। ऐसे में येलो आर्मी के लिए यह एक खराब डील साबित हो सकती है।

चेन्नई को मिले दो खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद से दो खिलाड़ियों का ट्रेड किया है। इसमें एक नाम लियाम लिविंगस्टोन का है तो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को शामिल किया है। जैक एडवर्ड्स टीम में 3 करोड़ रुपये में आए हैं।

इस खिलाड़ी ने अभी तक अपने देश के लिए 2 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल खेला है, जिसमें क्रमश: 30 और 5 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे में इस स्टार प्लेयर ने 5 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 82 टी20 मैच में एडवर्ड्स ने 58 विकेट लिए हैं तो 865 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले चेन्नई-हैदराबाद में हुआ बड़ा ट्रेड, धोनी की टीम में आए 2 नए खिलाड़ी