Team India Announced: भारतीय महिला ए और ऑस्ट्रेलिया महिला ए के बीच खेली जाने वाली टी20, वनडे और बहुदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। आगामी घरेलू मैचों के लिए यह स्क्वाड चुना गया है। टी20 टीम की कप्तान अनुष्का शर्मा को चुना गया है तो यास्तिका भाटिया को वनडे और पांच दिवसीय मैचों की कमान सौंपी गई है।
अनुष्का शर्मा ने अपनी कप्तानी में इससे पहले जून में इंग्लैंड ए के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी। अब 23 वर्षींय कप्तान से घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज जीतने की उम्मीद होगी। अनुष्का को वनडे और बहुदिवसीय मैचों के लिए उप कप्तान बनाया गया है।
16 साल की खिलाड़ी को नहीं मिला मौका
महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहीं 16 वर्षीय बल्लेबाज दीया यादव को इंग्लैंड ए के खिलाफ दो टी20 मैचों में भारत ए के लिए खेलने का मौका मिला था, लेकिन उनको ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ किसी भी टीम में नहीं चुना गया है। वहीं, टी20 टीम में जिन्तिमानी कलिता और सिमरन बहादुर के रूप में दो फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर को शामिल किया है । वहीं, भारत की पूर्व अंडर-19 कप्तान निक्की प्रसाद को चयनकर्ताओं ने तीनों प्रारूपों में मौका दिया है। हाल ही में उन्होंने हुबली टाइगर्स को महारानी टी20 में खिताब जिताया था।
अमनदीप कौर को मिला मौका
भारतीय टीम की स्पिनर ऑलराउंडर अमनदीप कौर को पहली बार भारतीय ए टीम में स्थान मिला है। 23 साल की कौर को सिर्फ एकदिवसीय टीम में चुना गया है। वहीं, जून में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करने वाली हरलीन देओल को भी चयनकर्ताओं ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वह जून में यूके दौरे पर खेली गई एक दिवसीय टीम की कप्तान थी। वहीं, भारतीय टीम के लिए दो टेस्ट खेल चुकीं शुभा सतीश को भी चयन समिति ने लाल गेंद के खेल में मौका दिया है।
ये भी पढ़ें- कप्तान शुभमन गिल की 3 गलतियां पड़ी टीम इंडिया पर भारी! नहीं तो भारत जीत जाता कोलंबो टेस्ट
कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
टीम इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच श्रृंखला की शुरुआत क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से होगी। दोनों टीमों के बीच कुल तीन टी20 मैच खेले हैं। यह मैच 12, 15 और 17 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद तीन एक दिवसीय श्रृंखला की शुरुआत होगी, जिसका पहला मैच 20 सितंबर को होगा तो दूसरा और तीसरा क्रमश: 23 और 25 सितंबर को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में होंगे। इसके बाद 29 सितंबर से 2 अक्टूबर कर धर्मशाला में लाल गेंद का खेल शुरू होगा।
टी20 मैचों के लिए भारतीय ए टीम
अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे (उप-कप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, मिन्नू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर।
एक दिवसीय मैचों के लिए भारतीय ए टीम
यास्तिका भाटिया (कप्तान और विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उप-कप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।
पांच दिवसीय मैचों के लिए भारतीय ए टीम
यास्तिका भाटिया (कप्तान और विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उप-कप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, ममता मडिवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिव्यदर्शनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।
ये भी पढ़ें- क्या इस बार पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाएंगी हरमनप्रीत कौर? Women's Asia Cup 2026 से पहले दिया बयान