Harmanpreet Kaur: महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त यानी आज से हो रही है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच थाईलैंड महिला वर्सेस हांगकांग महिला के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीम इंडिया अपना अभियान 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ मैच से करेगी, जबकि महिला एशिया कप 2026 का सबसे बड़ा मैच भारत-पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार वह पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाएंगी या फिर नहीं।
हमारा ध्यान एक टीम पर नहीं-हरमनप्रीत कौर
एशिया कप 2026 से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पत्रकारों से वार्ता कि उनकी टीम का फोकस टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेलने पर है। उनका यह बयान भारत-पाकिस्तान मैच से पहले काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, हमारा ध्यान सिर्फ एक टीम पर नहीं है, क्योंकि इससे हमें ही आगे चलकर मुश्किल हो सकती है।
सभी टीमें अच्छा खेल कर आ रही हैं और हमारा ध्यान केवल अच्छा क्रिकेट खेलना है और किसी भी दूसरी टीम को हल्के में नहीं लेना है। कप्तान हरमनप्रीत के इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भारत-पाकिस्तान मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
क्या इस बार मिलाएंगे हाथ?
ऑपरेशन सिंदूर 2025 के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जीतने भी क्रिकेट मुकाबले हुए हैं, उनमें भारतीय कप्तानों ने पाकिस्तान कप्तानों से हाथ नहीं मिलाया है। इसकी शुरुआत पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुरुष एशिया कप 2025 में की थी, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हैंडशेक करने से इनकार कर दिया था।
इसके बाद महिला क्रिकेट टीम ने भी पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया। अब महिला एशिया कप 2026 में भी वहीं परंपरा देखने को मिल सकती। हालांकि, जब इस बारे में कप्तान हरमनप्रीत से सवाल किया गया तो उन्होंने इस सवाल को नजरअंदाज कर दिया था।
ये भी पढ़ें- कप्तान शुभमन गिल की 3 गलतियां पड़ी टीम इंडिया पर भारी! नहीं तो भारत जीत जाता कोलंबो टेस्ट
हमारे लिए यह टूर्नामेंट अहम
भारतीय महिला टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम है। उन्होंने तीन बार खिताब जीते हैं तो दो बार फाइनल में हार मिली है। इस बार भी वह खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने पिछले साल घरेलू सरजमीं पर एकदिवसीय विश्व कप जीता था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ऐसा नहीं कर सका। ऐसे में अब हरमनप्रीत कौर एशिया की चैंपियन बनना चाहेगी।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, 'यह टूर्नामेंट एक टीम के तौर पर हमारे लिए काफी अहम है। विशेष रूप से सभी टीमों ने पिछले दो-तीन वर्षो में काफी सुधार किया है और जब भी हम इनके खिलाफ खेलते हैं तो कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। यह काफी चुनौतीभरा रहेगा लेकिन हमें अपने अनुभव से मदद भी मिलेग।'
ये भी पढ़ें- श्रीलंका टेस्ट सीरीज हुई समाप्त, अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, हो गया शेड्यूल का ऐलान