यूपी में एक बार फिर नीले ड्रम ने सभी को चौंका कर रख दिया। लेकिन इस बार ड्रम के अंदर किसी की लाश के टुकड़े नहीं बल्कि नोटों के बंडल भरे थे। सही सुना आपने प्रयागराज जिला पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर जमीन में दबे कई सारे नीले ड्रम खोदकर निकाले।करोड़ों रुपये की बरामदगी की गुत्थी 24 घंटे बाद भी नहीं सुलझी। सवाल था कि आखिर यह 3 ड्रमों में भरे नोटों के बंडल आए कहां से? इन्हें जमीन के नीचे क्यों दबाया गया?

आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम जांच में शामिल

ऐसे ही तमाम सवालों का जवाब देने के लिए अब आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम भी जांच में शामिल हो चुकी हैं। टीम नवाबगंज थाने में नोटों की गिनती करने वाली मशीन के साथ पहुंची। हालांकि, बरामद की गई रकम कितनी है इसे लेकर पुलिस और आयकर विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि साझा नहीं की गई है।

क्या है पूरा मामला

मामला नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव का है। जहां देर रात पुलिस ने राजेश यादव के घर की घेराबंदी कर छापेमारी कर तलाशी ली। पुलिस ने छापेमारी के दौरान खाक छानते हुए कुछ हाथ न लगने पर वापस लौटने का सोचा। लेकिन आशंका के आधार पर पुलिस ने अपने पैरों को थामा और घर के अंदर जमीन को खोदना शुरू करा।

खुदाई के दौरान पुलिस को जमीन से एक के बाद एक 3 ड्रम मिले। जिसे देख पुलिस हैरान हो गई और मुस्कान रस्तूगी वाले कैस की तरह इस कहानी को सोचा। लेकिन हकीकत की परत पुलिस की आंखों के सामने से तब हटी जब पुलिस ने ड्रम को निकालकर खोला। ढक्कन हटते हुए पुलिस नोटों की गड्डियां देख चौंक गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इनकी संख्या करोड़ों में बताई।

यह भी पढ़ें: 

आज का पंचांग 31 अक्टूबर 2026: कार्तिक मास में पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग, जानें गुरु गोचर और राहुकाल