Team India Next Test Series: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच श्रीलंका में खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज अब समाप्त हो चुकी है। इंडियन टीम को अब अगली टेस्ट सीरीज सीधे नवंबर के महीने में खेलनी है। इंडियन टीम को अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलनी है। ऐसे में आइए इस टेस्ट सीरीज के बारे में जान लेते हैं।

1-0 से भारत ने जीता श्रीलंका टेस्ट सीरीज

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शुरुआत से ही भरपूर डोमिनेंस दिखाया। गॉल में हुए पहले टेस्ट मैच को इंडिया ने 165 रन के बड़े अंतर से जीता था। वहीं दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इंडिया ने दूसरा टेस्ट जीतने की कोशिश तो की और खेल के शुरुआती दिनों में लग रहा था कि इंडिया जीत भी जाएगी।

लेकिन सोनल दिनुषा ने दमदार शतक जड़ मैच को ड्रॉ करा दिया और इंडिया ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की। अब इंडियन टीम को अपनी अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलनी है।

यह भी पढ़ें: जोस बटलर को पछाड़ कीरोन पोलार्ड बने नंबर 1, 39 साल की उम्र में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड से होगी भारत की अगली टेस्ट सीरीज

मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका टेस्ट के बाद अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलनी। भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड में होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।

इसका पहला टेस्ट मैच सेलो बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में होगा। वहीं दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि इस दौरान इंडिया जीत दर्ज कर पाएगी या नहीं।

बता दें कि यह टेस्ट सीरीज इंडियन टीम के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाली है, क्योंकि अभी इंडिया WTC की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है और उसके लिए अगले सभी मुकाबले जीतना बेहद ही जरूरी है अगर वो इसका फाइनल खेलना चाहती है।

लास्ट टाइम भारत को मिली थी एकतरफा हार

बताते चलें कि भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच लास्ट टेस्ट सीरीज साल 2024 में इंडिया में हुई थी और उस दौरान इंडिया को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। यह पहली बार था जब इंडिया कीवी टीम से घर पर किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुई थी।

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 65 टेस्ट मैच हुए हैं। इस दौरान इंडिया ने 22 में और न्यूजीलैंड ने 16 में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच 27 मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

1st टेस्ट: 19 नवंबर: 23 नवंबर, 2026: सेलो बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
2nd टेस्ट: 27 नवंबर: 01 दिसंबर, 2026: हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोलंबो टेस्ट हुआ ड्रॉ, अब WTC Points Table में इस स्थान पर भारत