खेल
‘वह भगवान का भेजा हुआ तोहफा है…’देवदत्त पडिक्कल के शतक के बाद पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, बताया नंबर-3 का सही हकदार
देवदत्त पडिक्कल के शतक के बाद भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस युवा बल्लेबाज को नंबर तीन का मजबूत दावेदार बताया है। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में पडिक्कल को भगवान का भेजा हुआ तोहफा तक कह दिया।
Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैच की सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने स्कोर बोर्ड पर दो विकेट के नुकसान पर 288 रन लगा दिए हैं। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम विशालकाय स्कोर खड़ा करके पारी को घोषित कर सकती है।
भारत को पहले दिन शानदार शुरुआत दिलाने में बाएं हाथ के नंबर तीन बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का काफी अहम योगदान रहा, जिन्होंने न सिर्फ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ठोका, बल्कि दिन का खेल खत्म होने तक वह नाबाद रहे। अब पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी पर भारतीय टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया। यहां तक की इस खिलाड़ी ने पडिक्कल को ‘भगवान का भेजा हुआ तोहफा तक करार कर दिया।‘
वह भगवान का भेजा हुआ तोहफा है
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में देवदत्त पडिक्कल की शानदार पारी देखने के बाद हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज और प्रसिद्ध कमेंटेटर संजय मांजरेकर का नाम भी शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल का शतक होने के बाद संजय मांजरेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा,
"स्पिनरों के खिलाफ भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल भगवान का भेजा हुआ तोहफा है, डिफेंस और अटैक, दोनों में उनकी तकनीक बेहतरीन है।'
श्रीलंकाई गेंदबाजों को लिया रिमांड पर
देवदत्त पडिक्कल ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 178 गेंदों पर नाबाद 131 रन बनाए थे। पडिक्कल की शतकीय पारी में 12 चौके और एक शानदार छक्का शामिल था। जबकि उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या के खिलाफ 43 गेंदों पर 34 रन बनाए तो सोनल दिनुषा के खिलाफ 13 गेंदों पर 13 रन बना दिए।
खास बात ये रही कि पडिक्कल ने अपने छोर पर किसी भी श्रीलंकाई स्पिनर को जमने का मौका नहीं दिया था। कभी वह बैकफुट पर जाकर शॉट्स खेल रहे थे तो कभी फ्रंट-फुट से ड्राइव लगा रहे थे। यहां तक कि उनका रक्षात्मक खेलने का अंदाज भी काफी शानदार था और यही कारण है कि श्रीलंकाई गेंदबाज उनके खिलाफ पहली पारी में बेअसर नजर आएंगे।
बताया नंबर तीन का दावेदार
पहले दिन खेल के दौरान संजय मांजरेकर सोनी स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पडिक्कल की खूबियों के बारे में काफी विस्तार से बताया। मांजरेकर ने कहा,
‘देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में काफी बड़ा बदलाव साबित हुए हैं। मुझे सच में लगता है कि इस बार टीम का चयन काफी बढ़िया हुआ है। जब आप पडिक्कल को स्पिन के खिलाफ इतनी आसानी से बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं, तो पता चलता है कि वह स्पिन के खिलाफ डिफेंस में कितने शानदार हैं। जब क्षेत्ररक्षण थोड़ी पीछे होती है तो 1 या 2 रन काफी आसानी से ले लेते हैं, और साथ ही आक्रामक शॉट्स खेलने से भी पीछे नहीं हटते..वो भी धीमी और घुमावदार पिचों पर बैक फुट से।‘
मांजरेकर के इस बयान ने साफ कर दिया है कि देवदत्त पडिक्कल आने वाले समय में भारतीय टीम के टेस्ट में नंबर तीन बल्लेबाज बन सकते हैं, जिसकी तलाश टीम मैनेजमेंट काफी लंबे समय से कर रहा था।
ये भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल के शतक के बावजूद टीम में जगह नहीं पक्की! बल्लेबाजी कोच के बयान ने मचाई खलबली
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।