Mohammed Shami: भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरी बार 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था। कभी चोट, कभी फिटनेस और कभी-कभी कुछ अज्ञात कारणों से नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने इस तेज गेंदबाज को नजरअंदाज किया।
भले ही शमी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन नेशनल टीम में उनकी वापसी की उम्मीदें हर गुजरते दिन के साथ कम होती जा रही हैं।
हालांकि, शमी ने वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और यही वजह है कि वह लगातार घरेलू क्रिकेट में एक्टिव हैं और अपने प्रदर्शन से लगातार राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी ने ऐसा बयान दिया है, जिसकी उम्मीद तेज गेंदबाज ने नहीं की होगी।
कोई फायदा नहीं है- पूर्व क्रिकेटर
भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर दिनेश कार्तिक का कहना है कि नेशनल टीम शमी से आगे बढ़ चुकी है और उन्हें वापस बुलाने का "कोई फ़ायदा नहीं" है, भले ही बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर अब उस पद पर न हों। क्रिकबज के साथ एक वीडियो में शमी की जगह के बारे में पूछे जाने पर कार्तिक ने कहा,
"नहीं, मुझे लगता है कि और भी तेज गेंदबाज हैं। भारत उनसे आगे बढ़ चुका है। वापस जाने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए मैं शमी के बारे में नहीं सोचूंगा, भले ही उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की हो।"
🔴INDIA DON’T NEED SHAMI ANYMORE? - DINESH KARTHIK 🤯 Karthik said🎙️ : “I feel there are other pacers, India moved beyond Mohd Shami. There is no point in going back. So I wouldn't be looking at Shami. Even though he has bowled very well," [Cricbuzz] https://t.co/QyfBbdQpFf
— Sam (@cricsam02) October 5, 2026
गेंदबाजी ने किया था निराश
भारत और वेस्टइंडीज के बीच श्रृंखला का तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला गया था। यहां पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में 351 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 352 रन का लक्ष्य मिला था, जो उन्होंने 48.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।
इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज और गुरनुर बराड़ जैसे खिलाड़ी थे, लेकिन इन तीनों का इकॉनमी रेट 6 से ऊपर था, जो टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय था।
रोहित-विराट को बने रहना चाहिए
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक चाहते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को नेशनल टीम में खेलना जारी रखना चाहिए। कार्तिक को यह भी लगता है कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के बाद इन अनुभवी खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद वनडे क्रिकेट का भविष्य अंधकारमय हो सकता है।
उन्होंने कहा, "हां, क्योंकि वे दो सबसे बड़े नाम हैं, और चूंकि भारत वर्ल्ड क्रिकेट का केंद्र है, इसलिए अगर हम दो बेहतरीन क्रिकेटरों को खो देते हैं, तो इसका असर तो पड़ेगा ही।"
ये भी पढ़ें- भारतीय गेंदबाजों के दुश्मन की टी20 में एंट्री, वनडे सीरीज में कुटे थे 239 रन, अब T20I स्क्वाड में मिली अचानक एंट्री