Pakistan vs Sri Lanka: बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी को 434/9 घोषित कर दी। पहले टेस्ट में श्रीलंका ने टॉस जीता और मेजबान को बैटिंग करने का मौका दिया।

इस पारी में पाकिस्तान की ओर से पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली, तो सर्वाधिक 93 रन सऊद शकील ने बनाए। सऊद के पास शतक का मौका था, लेकिन सात रन पहले असिता फर्नांडो ने उनकी पारी को समाप्त कर दिया। वहीं, श्रीलंका पहली पारी में मुश्किल में लग रही है।

छह बल्लेबाजों ने ठोका पचासा

पाकिस्तान की ओर से छह बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। सलामी बल्लेबाज तैयब आरिफ ने 51 गेंदों में 111.76 के स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाए तो मोहम्मद ताहा ने 105 बॉल में 51 ठोके। वहीं, कप्तान बाबर आजम ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और 50 रन ठोक दिए।

यह बाबर के टेस्ट करियर का 35वीं हाफ सेंचुरी थी। इसके अलावा सऊद शकील ने 199 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 93 रन बनाए। शकील ने इस मैच में पूरा धैर्य दिखाया और सिर्फ उन्हीं गेंदों पर प्रहार किया, जो खराब गेंदें थीं, जबकि अच्छी बॉल पर शकील सुरक्षात्मक तरीके से खेला। शकील के अलावा अराफत मिन्हास (52) हाफ सेंचुरी बनाई।

श्रीलंका की खराब शुरुआत

पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल 281/5 रन से आगे खेलना शुरू किया और लंच के बाद दूसरे सेशन पाकिस्तान ने अपनी पारी को 434/9 घोषित कर दिया। इसके बाद श्रीलंका अपनी पहली पारी की शुरुआत करने आई, मगर पसिंदु सोरियाबंदरा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इसके बाद नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अनुभवी पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल भी बड़ा कमाल नहीं दिखा सके। चांदीमल ने 3 बॉल में 1 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। सोरियाबंदरा को मोहम्मद अब्बास ने चलता किया तो चांदीमल का विकेट साकिब खान ने लिया। श्रीलंका ने 12 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए हैं।

ये भी पढ़ें- U19 एशिया कप में दिखी वीरेंद्र सहवाग की झलक! बेटे आर्यवीर ने UAE के खिलाफ खेली 160 रनों की आतिशी पारी