Ramayana Box Office Collection: फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' विदेशी बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 3.60 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई की। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा सोमवार कलेक्शन माना जा रहा है। इस मामले में फिल्म ने धुरंधर: द रिवेंज, पठान और जवान जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड बाहुबली: द कन्क्लूजन के नाम था, जिसने सोमवार को लगभग 2.50 मिलियन डॉलर कमाए थे। खास बात यह है कि रामायण का सोमवार का कलेक्शन इसके गुरुवार के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी ज्यादा रहा, जो फिल्म की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
5 दिनों में दुनियाभर में 661 करोड़ की कमाई
रामायण: पार्ट वन ने पांच दिनों में विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कुल 27.25 मिलियन डॉलर यानी लगभग 256 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, भारत में फिल्म की कमाई करीब 405 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 661 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन
अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बड़े बाजारों में फिल्म ने सोमवार को रिकॉर्ड कमाई दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया में भी फिल्म ने सोमवार को धुरंधर: द रिवेंज को पीछे छोड़ दिया, जबकि कनाडा में दोनों फिल्मों के बीच अंतर काफी कम हो गया।
UAE में भी फिल्म ने सोमवार को जवान और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, मलेशिया और सिंगापुर में दिवाली के बाद का सबसे शानदार कारोबारी दिन देखने को मिला। थाईलैंड, वियतनाम और कंबोडिया में भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है।
70 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है कलेक्शन
मौजूदा रुझानों को देखते हुए रामायण: पार्ट वन के विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। अगर नए बाजारों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो इसकी कमाई 60 से 70 मिलियन डॉलर तक भी पहुंच सकती है। इसके अलावा चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में फिल्म की प्रस्तावित रिलीज इसके कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। खासकर चीन का बाजार फिल्म के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है।
Declaimer: ये आंकड़े ट्रेड अनुमानों पर आधारित हैं। कनाडा की कमाई को CAD से USD में बदलकर शामिल किया गया है। बिना इस कन्वर्जन के विदेशी कलेक्शन लगभग 25.30 मिलियन डॉलर बताया गया है। सभी आंकड़े अनुमानित हैं, आधिकारिक और प्रमाणित कलेक्शन नहीं।
ये भी पढ़ें: कराची में आज भी बोलते हैं हरियाणवी! बंटवारे के बाद भी नहीं भूले अपनी मिट्टी और संस्कृति