Marnus Labuschagne: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के स्क्वाड से बाहर निकाल दिया गया है। अब टीम से ड्रॉप होने के बाद मार्नर लाबुशेन ने उम्मीद जताई है कि वह बिना किसी शक के वापसी करेंगे और इस मौके का इस्तेमाल लोगों की नजरों से दूर रहने और घरेलू क्रिकेट में क्वींसलैंड के लिए मैच जीतने के लिए करेंगे।

लाबुशेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली चार मैचों की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि लंबे फॉर्मेट में उनका फॉर्म लंबे समय से खराब चल रहा था। 

मैं वहां वापस आऊंगा- लाबुशेन

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज फॉक्स स्पोर्ट्स के हवाले से मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए लबुशेन ने कहा कि वह मैं वापसी जरूर करुंगा। लाबुशेन ने कहा,

"मैंने यह पहले भी किया है, और मुझे कोई शक नहीं है कि मैं वहां वापस आऊंगा। कब? कौन जानता है, लेकिन यही मेरी ख्वाहिश और इच्छा है। अभी, मेरे पैर क्वींसलैंड के साथ मजबूती से जमे हुए हैं और एक कप्तान, बैटर, फील्ड में और बॉल के साथ मैं गेम जीतने में हमारी मदद करने के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं, कर रहा हूं।"

ये स्टार कंगारू बल्लेबाज साउथ अफ्रीका में आखिरी बार खेलता नजर आया था, लेकिन इनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और यही वजह रही कि चयनकर्ताओं ने इस स्टार को न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया।

मैं रन बनाऊंगा- मार्नस लाबुशेन

साउथ अफ्रीका में बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद मार्नस लाबुशेन ने कहा कि वह रन बनाएंगे और टीम में शानदार वापसी करेंगे। इस स्टार बल्लेबाज ने कहा,

"मैं रन बनाऊंगा, और कुछ गेम मिस भी करूंगा। लंबे समय तक इस उलझन में रहने और काफी नहीं, बल्कि बस काफी कुछ न करने से, इसका थोड़ा असर हुआ है। पहले गेम (साउथ अफ्रीका में) में दो 37, दूसरे गेम में 39, सभी ने बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन एक बार जब आप उस जोन में होते हैं, तो आप उस प्रोसेस में जल्दबाजी करते हैं। यह अब तक मेरी आदत नहीं है।"

2024 से खराब फॉर्म जारी

मार्नस लाबुशेन का खराब फॉर्म साल 2024 से जारी है। इस स्टार बल्लेबाज ने कंगारुओं के लिए साल 2024 में खेले 9 टेस्ट की 17 पारियों में 30.93 की औसत से 464 रन बनाए थे, जिसमें 6 अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं। फिर अगले साल 2025 में लाबुशेन ने 8 मैच की 15 पारियों में 20.84 की एवरेज से 271 रन बनाए और इस दौरान 2 फिफ्टी ठोकी।

वहीं, साल 2026 में 6 मैच की 11 पारियों में 32 वर्षींय शीर्ष क्रम बल्लेबाज ने सिर्फ 252 रन बनाए और इस दौरान एक भी बार वह पचास का आंकड़ा पार नहीं कर सके। शायद यही वजह रही कि चयनकर्ताओं ने मार्नस से आगे बढ़ने का फैसला किया और युवाओं में निवेश करने की बात कही।

ये भी पढ़ें- बाबर आजम समेत 5 बल्लेबाजों ने ठोका पचासा, 434 पर पारी घोषित, श्रीलंका की शुरुआत खराब