खेल
सचिन-पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर Joe Root की नजर, पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचने का मौका
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के पास दो बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने का मौका होगा। वह सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक अर्धशतक और रिकी पोंटिंग घरेलू मैदान पर सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
Joe Root: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के पास पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में क्रिकेट के दो दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका होगा। एक टेस्ट में वह न सिर्फ सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक अर्धशतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, बल्कि घरेलू मैदानों पर सर्वाधिक रन बनाने के रिकी पोंटिंग के कीर्तिमान को भी अपने नाम कर सकते हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी। चलिए आपको बताते हैं कि सचिन और पोंटिंग के रिकॉर्ड से कितने पीछे हैं जो रूट।
सचिन को पीछे छोड़ने का मौका
टेस्ट इतिहास में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने भारत के लिए खेले 200 टेस्ट में 68 अर्धशतक बनाए हैं। वहीं, जो रूट 166 टेस्ट में 67 अर्धशतक लगा चुके हैं। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने में सफल होते हैं तो फिर वह सचिन के बड़े रिकॉर्ड के आगे निकल जाएंगे।
बता दें कि, रूट पहले ही वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिव नारायण चंद्रपोल (66 अर्धशतक) को पछाड़ चुके हैं और अब उनके निशाने पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में शुमार सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों का ‘महारिकॉर्ड’ होगा।
रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड भी खतरे में
सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही नहीं बल्कि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का बड़ा कीर्तिमान भी जो रूट की नजर में होगा, जिसको वह पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ सकते हैं। दरअसल, अपने घरेलू मैदान में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में 92 टेस्ट मैच की 154 पारियां ऑस्ट्रेलिया में यानी अपने घरेलू मैदानों पर खेली हैं, जहां पर उन्होंने 7,578 रन बनाए हैं। वहीं, जो रूट इस कीर्तिमान से आगे निकलने से सिर्फ 79 रन दूर हैं। इंग्लिश कप्तान ने 87 टेस्ट की 153 पारियों में 7,500 रन बनाए हैं। हेडिंग्ले में 79 रन बनाते ही वह ये रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लेंगे।
टेस्ट में जो रूट का जलवा
35 वर्षींय इंग्लिश टेस्ट कप्तान जो रूट का क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप में धमाकेदार प्रदर्शन रहा है। इस खिलाड़ी ने अभी तक इंग्लैंड के लिए खेले 166 टेस्ट की 304 पारियों में 50.58 की दमदार औसत से 14,114 रन बनाए हैं। इस दौरान जो रूट के बल्ले से 41 शतक और 67 अर्धशतक निकले हैं। बता दें कि, जो रूट को सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक (15,921) रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। रूट फिलहाल 35 वर्ष के हैं और सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड से 1807 रन दूर हैं। ऐसे में वह दो साल के अंदर ये बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 26 साल के भारतीय खिलाड़ी को इंग्लैंड से आया बुलावा, इस टीम के खिलाफ करेंगे करियर की शुरुआत!
Written By Aman
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।