खेल
श्रीलंका-भारत टेस्ट में हुआ बड़ा हादसा, चोटिल हुआ दिग्गज खिलाड़ी, अस्पताल में करवाया भर्ती
श्रीलंका बनाम भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए हैं। उनको आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया है, जहां पर उनका स्कैन करवाया जाएगा और उसी आधार पर आगे का इलाज किया जाएगा।
IND vs SL Test Match: श्रीलंका और भारत के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। चौथे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी खेल रही है। मैच के इस दिन श्रीलंकाई टीम को काफी बड़ा झटका लग रहा है। दरअसल, टीम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल क्षेत्ररक्षण के दौरान अचानक चोटिल हो गए, जिसके बाद उनको मैदान के बाहर लेकर जाया गया। यह घटना पहले सत्र के दौरान घटी थी, जब उन्होंने डाइव लगातर बाउंड्री बचाने की कोशिश की, जिसके चलते उनकी दाहिने कंधे और गर्दन में चोट लग गई। बता दें कि, चांदीमल को स्कैन के लिए अस्पताल लेकर जाया जा रहा है।
अस्पातल में करवाया जाएगा स्कैन
दिनेश चांदीमल को जैसे ही चोट लगी तो तुरंत श्रीलंकाई टीम के फिजियोथेरेपिस्ट और डॉक्टर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया गया। हालांकि, चोट की गंभीरता को देखते हुए उनको स्कैन के लिए तुरंत अस्पताल लेकर जाया जा रहा है। अब उनके कंधे और गर्दन का स्कैन करवाया जाएगा। श्रीलंका टीम प्रबंधन स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी इंजरी की सही स्थिति का पता लगा सकेगी। साथ ही यह भी देखना होगा कि क्या वह दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध हो पाते हैं या फिर नहीं। बता दें कि, चांदीमल ने पहली पारी में केवल 4 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में अगर वह बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं तो यकीनन यह श्रीलंकाई टीम के लिए काफी बड़ा झटका होगा।
अब तक कैसा रहा है मैच हाल?
श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल की शानदार पारी की बदौलत 462 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी सिर्फ 282 रन पर सिमट गई और भारत ने 178 रन की बड़ी लीड हासिल कर ली। अब चौथे दिन भारत बल्लेबाजी कर रहा है, जहां पर ये खबर लिखे जाने तक ओपनर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए तो कप्तान शुभमन गिल भी 8 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने दूसरी पारी में 44 रन बनाए, जबकि केएल के बल्ले से 35 रन निकले।
ये भी पढ़ें- DPL 2026 में बड़ा हादसा, लीग में दो बार अंपायर को लगी गेंद, ICU में करवाया भर्ती!
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।