India vs New Zealand: वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की शुरुआत 19 नवंबर से हो चुकी है। मैच के पहले दिन ब्लैककैप्स ने 243/5 रन बनाए, और दूसरे दिन पूरी टीम 368 रन पर ढेर हो गई।
इस मैच में हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे, जबकि मैच के दूसरे दिन ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। हालांकि, मैच के पहले दिन टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल से इतनी बड़ी गलती हुई, जिसके कारण कीवी टीम अतिरिक्त 73 रन बनाने में सफल हो सकी।
देवदत्त पडिक्कल की गलती पड़ी भारी!
पहले टेस्ट के पहले दिन के 74वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने इतनी बड़ी गलती की, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा। दरअसल, यह ओवर प्रसिद्ध कृष्णा डाल रहे थे और इसकी तीसरी गेंद पर कीवी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स पुल शॉट मारने की कोशिश करते हैं, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगकर गेंद हवा में उठ जाती है।
India will be ruing that missed opportunity! How big will this miss prove to be? 🤔 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND https://t.co/GuVawgAAf8
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 19, 2026
देवदत्त पडिक्कल के पास यह कैच पकड़ने का शानदार मौका था, लेकिन उन्होंने इसको टपका दिया। पडिक्कल ने जब यह कैच ड्रॉप किया, उस समय हेनरी 102 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
175 रन बनाकर नाबाद रहे हेनरी
अगर देवदत्त पडिक्कल यह कैच पकड़ लेते तो हेनरी निकोल्स की पारी 102 रन पर ही समाप्त हो सकती थी और उनके द्वारा बनाए गए अतिरिक्त 73 रन टीम इंडिया को इतने भारी नहीं पड़ते। हालांकि, हेनरी निकोल्स ने इसके बाद गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और नाबाद 175 रन बनाकर वापस लौटे। जहां दूसरे छोर से कीवी टीम लगातार अपने विकेट गंवा रही थी तो हेनरी एक छोर को संभालकर लगातार रन बना रहे थे। इसके चलते ही कीवी टीम 368 रन बनाने में सफल रही।
ऐसी रही कीवी की पहली इनिंग
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। कीवियों ने अपने पहला विकेट सिर्फ 2 रन पर गंवा दिया था तो 70 रन तक आते-आते उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
इसके बाद निकोल्स और ग्लेस फिलिप्स ने छठे विकेट के लिए 394 गेंदों पर 216 रन की शानदार दोहरी शतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। हालांकि, फिलिप्स (118) के आउट होने के बाद फिर से कीवी बल्लेबाज अपने विकेट गंवाते रहे, लेकिन निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे।
ये भी पढ़ें- लाइव मैच में पडिक्कल का ब्लंडर! प्रसिद्ध कृष्णा का टूटा दिल, कप्तान का चेहरा देख फैंस भी हैरान